देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके


देवर की शादी हो और भाभी गदर न मचाए ऐसा कैसे हो सकता है. सोशल मीडिया पर यूं तो आपने कई वीडियो देखे होंगे और उन्हें देखकर आप झूमे भी होंगे लेकिन अगर बात भाभी के डांस की आ जाए तो फिजाएं अपना रुख मोड़ लेती हैं और कुंवारे दिल थामे बैठ अपने सीने पर खंजर चलता खामोशी से देखते रहते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक भाभी ने अपने देवर की बारात में जो ठुमके लगाए हैं उनका कोई सानी नहीं है. इसमें मस्ती का तड़का तो तब लग गया जब बारात में भोजपुरी गाना बजा और भाभी ने उस पर भी कोई कसर नहीं छोड़ी.

देवर की शादी में भाभी के डांस ने मचाया गदर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भाभी फैंसी साड़ी पहने अपने देवर की बारात में झूमकर डांस करती दिखाई दे रही है. शाम का वक्त है और भाभी का आंखों पर काला चश्मा लगा है. इतना ही नहीं बारात में डीजे पर भोजपुरी गाना बज रहा है और भाभी इस गाने पर जमकर झूम रही है. पास में चल रही महिलाएं भी भाभी को देखकर एक दम हैरान हैं मानों सोच रही हो कि बहू का ये रूप तो पहले कभी देखा ही नहीं. गाना लगातार बज रहा है लेकिन भाभी के कदम और कमर हैं कि रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.

भोजपुरी गानों ने हुस्न पर लगाए चार चांद

वीडियो में भाभी का आत्मविश्वास उनके हुस्न पर चार चांद लगा रहा है और भोजपुरी गाना उस पर चार चांद. भाभी का डांस देखकर लग रहा है मानों भाभी को इस पल की तमन्ना थी कि कब देवर की शादी हो और वह कब अपने डांस से ससुराल वालों को हैरान कर दे. वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और यूजर्स भाभी को लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन… लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 

यूजर्स बोले, तन मन में आग लगा दी

वीडियो को su9ita68 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बिहार में सुंदर भाभियां क्यों हैं. एक और यूजर ने लिखा…मेरा तो दिल कांप गया, क्या डांस किया है भाभी ने. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाभी का डांस देखकर तो तन मन में आग लग गई, कोई तो रोक लो इन्हें.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!





Source link

Related posts

ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो

Video: जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल

Meerut:मंत्री दिनेश खटीक को फोन पर जान से मारने की धमकी, मामला सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी पहले ही गिरफ्तार – Up Minister Dinesh Khatik Threat Case Goes Viral, Accused Already Arrested And Jailed