धुएं में उड़ेगी धुरंधर, टॉक्सिक का होगा बुरा हाल; ‘थलाइवा’ की Jailer 2 ओपनिंग डे पर कमाई से रचेगी इतिहास?


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार 3 साल के इंतजार के बाद जेलर फिल्म का सीक्वल यानी जेलर 2 (Jailer 2) लेकर आ रहे हैं। वेटरन साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म होने के नाते इसको लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है और जेलर 2 की एडवांस बुकिंग बंपर तरीके से चल ही है। 

इस बीच जेलर पार्ट 2 के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का प्रीडक्शन सामने आ गया है, जो ये इशारा कर रहा है कि थलाइवा की ये फिल्म धुरंधर और टॉक्सिक के पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 

जेलर 2 पहले दिन करेगी कमाल 

15 अक्टूबर गुरुवार के दिन रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म जेलर 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह काफी बढ़ा हुआ है। जिसका अंदाजा जेलर 2 के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अब तक रिलीज से पहले एडवांस में जेलर 2 ने 80 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। 

जिन्होंने क्रमश: रिलीज के पहले दिन इंडिया में ग्रॉस 145 करोड़ और ग्लोबली 150 करोड़ का कारोबार किया था। इस तरह से फिलहाल जेलर 2 को लेकर हाइप बनी हुई है, उससे लग रहा है कि रजनीकांत की मूवी एक नया इतिहास रचती दिख सकती है। हालांकि, कमाई के ये आंकड़े फिलहाल सिर्फ पूर्वानुमान हैं। 

जेलर 2 में नजर आएंगे कई दिग्गज 

फिल्म जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा सिनेमा जगत के कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे, जिनमें मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, राम्या कृष्णन, विनायकन, योगी बाबू, एस.जे.सूर्या, जैकी श्रॉफ और सूरज वेंजारामूडु अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।



Source link

Related posts

500 करोड़ के पार पहुंची अजय देवगन की दृश्यम 3, ट्यूसडे ऑफर से 12वें दिन कमाई में उछाल – drishyam 3 the conclusion collects 500 crore worldwide tuesday offer boosted box office collection tmovj

Box Office: ‘हनुमान अंश’ की 68वें दिन हुंकार, टूटेगा ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘PK’ का गुमान, ‘द वन’ पर भी बरसी कृपा – hanuman ansh box office collection day 68 set to beat tiger zinda hai pk net business the vvaan collection day 19

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्‍म ने 12वें दिन रचा इतिहास, 35 साल में ऐसा पहली बार, कमाई ₹500Cr पार – drishyam 3 the conclusion box office collection day 12 creates history for ajay devgn first film to cross 500 crore worldwide