‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बनी तमन्ना भाटिया के करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म


‘द वन’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाई हुई है. फिल्म में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे स्टार्स नजर आए हैं. सिद्धार्थ और तमन्ना की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. ये फिल्म तमन्ना के करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे मंगलवार को 1.2 करोड़ का बिजनेस किया. सोमवार के मुकाबले में 26.32 परसेंट की ग्रोथ देखी. सोमवार को फिल्म ने 95 लाख कमाए थे. 

‘द वन’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने पहले हफ्ते में 54.86 करोड़ कमाए हैं. आठवें दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ कमाए. नौवें दिन 2 करोड़ का कलेक्शन किया. दसवें दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ कमाए. 11वें दिन फिल्म ने 95 लाख कमाए. 12वें दिन फिल्म ने 1.2 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने टोटल 65.51 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं फिल्म ने 77.32 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 84.52 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

फिल्म ने रिकॉर्ड बनाया और तमन्ना भाटिया के करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. तमन्ना के करियर की टॉप हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में फिल्म ‘एंटरटेनमेंट’ सबसे ऊपर है. फिल्म ने 72.02 करोड़ कमाए थे. दूसरे नंबर पर ‘द वन’ है. फिल्म ने 12 दिन में 65.51 करोड़ कमाए. तीसरे नंबर पर ‘हमशक्ल्स’ है. फिल्म ने 63.72 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे नंबर पर ‘हिम्मतवाला’ है. इस फिल्म ने 47.45 करोड़ का कलेक्शन किया.

ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ओवरसीज में रचा इतिहास, बॉर्डर 2′ को दी मात, बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड

फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट है. फिल्म का जॉनर थ्रिलर/ फेंटेसी है.  फिल्म को एकता कपूर और अरुणाभ ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में बिहार का महापर्व छठ भी दिखाया गया है. फिल्म के गानों को फैंस ने बहुत सराहा है.

फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवार, मनीष पॉल जैसे स्टार्स है.

 



Source link

Related posts

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ओवरसीज में रचा इतिहास, ‘बॉर्डर 2’ को दी मात, बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड

Box Office: ‘हनुमान अंश’ के साथ 61वें दिन गड़बड़झाला! छठी मैया के आशीर्वाद से The Vvaan ने 12वें दिन मारी गुलाटी – hanuman ansh collection day 61 vs the vvaan box office day 12 neem karoli baba film is 2 95 crores away to beat border 2

Drishyam 3 Box Office Day 6 Live Updates: बुधवार को भी ‘दृश्यम 3’ का जलवा, 1.30 बजे तक 219 करोड़ के हुई पार