Box Office: ‘हनुमान अंश’ के साथ 61वें दिन गड़बड़झाला! छठी मैया के आशीर्वाद से The Vvaan ने 12वें दिन मारी गुलाटी – hanuman ansh collection day 61 vs the vvaan box office day 12 neem karoli baba film is 2 95 crores away to beat border 2


‘हनुमान अंश’ ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जहां र‍िलीज के 61वें द‍िन एक बार फ‍िर से करोड़ में कमाई का आंकड़ा छुआ है, वहीं बीते तीन द‍िनों से इसे ‘द वन’ से झटका खाना पड़ रहा है। हालांकि, नीम करोली बाबा पर बनी फ‍िल्‍म को अब महज ₹2.96 करोड़ की जरूरत और है, क्‍योंक‍ि इसके बाद यह एक नया ऐत‍िहास‍िक र‍िकॉर्ड बना लेगी।

Box Office: ‘हनुमान अंश’ के साथ 61वें दिन गड़बड़झाला! छठी मैया के आशीर्वाद से The Vvaan ने 12वें दिन मारी गुलाटी
नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ जहां दो महीने बाद भी बॉक्‍स ऑफिस पर आस्‍था का जादू बिखेर रही है, वहीं मंगलवार को रिलीज के 61वें दिन इसे सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की ‘द वन’ ने पछाड़ दिया है। वैसे, अच्‍छी बात यह है कि एक दिन पहले विशाल चतुर्वेदी की भक्ति फ‍िल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई जहां लाखों में पहुंच गई थी, उसने मंगलवार को एक बार फिर से करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। बीते शुक्रवार से जहां अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3’ बॉक्‍स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है, वहीं ‘हनुमान अंश’ और ‘द वन’ के बीच कमाई के मामले में चूहे-बिल्‍ली का खेल चल रहा है। लगातार तीन दिनों से ‘द वन’ कमाई में ‘हनुमान अंश’ को पछाड़ रही है। हालांकि, इसे सिर्फ ₹2.96 करोड़ की जरूरत और है, जिसके बाद यह ‘बॉर्डर 2’ को पछाड़कर देश में 2026 की दूसरी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्‍म बन जाएगी।

इसमें कोई दोराय नहीं है कि आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की सफलता किसी चमत्‍कार की तरह है। बीते 9 हफ्तों से लगार नई रिलीज फिल्‍मों के बावजूद यह बॉक्स ऑफ‍िस पर न सिर्फ टिकी हुई है, बल्‍क‍ि ब्‍लॉकबस्‍टर कमाई कर चुकी है। 61वें दिन मंगलवार को भी फिल्‍म के 1570 शोज में 90,954 दर्शकों की मौजूदगी देखने को मिली। महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्‍म अब तक अपनी लागत से 213 गुना कमा चुकी है। जबकि देश में इसका शुद्ध मुनाफा 16,224% हो चुका है।

‘हनुमान अंश’ में शोभ‍िनव सत्‍य

‘हनुमान अंश’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

नौवें हफ्ते में टिकट की कम कीमतों का फायदा उठाते हुए ‘हनुमान अंश’ ने 61वें दिन 1570 शोज से ₹1.00 करोड़ की नेट कमाई की है। Sacnilk के मुताबिक, इससे भारत में फिल्‍म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹385.62 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹326.48 करोड़ हो गया है। जबकि विदेशों में अब तक ₹39.90 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है। इस तरह ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹425.52 करोड़ हो गया है।

9वें हफ्ते में ‘हनुमान अंश’ की बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई

  • 57वां दिन, शुक्रवार – ₹2.25 करोड़
  • 58वां दिन, शनिवार – ₹2.10 करोड़
  • 59वां दिन, रविवार – ₹3.00 करोड़
  • 60वां दिन, सोमवार – ₹75 लाख
  • 61वां दिन, मंगलवार – ₹1.00 करोड़

‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ नया र‍िकॉर्ड बनाएगी ‘हनुमान अंश’

‘हनुमान अंश’ के पास अब एक नया इतिहास रचने का मौका है। साल 2026 में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर बॉलीवुड की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (₹1149.30 करोड़) है। इसके बाद लिस्‍ट में सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ है, जिसने लाइफटाइम ₹329.43 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया। ‘हनुमान अंश’ लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर है और ‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ने से सिर्फ ₹2.96 करोड़ दूर है। बहुत संभव है कि अगले दो-तीन दिन में नीम करोली बाबा पर बनी यह बड़ी आसानी से यह इतिहास भी रच देगी। हालांकि, ‘दृश्‍यम 3’ की रिलीज के बाद इसे ‘द वन’ से जोरदार टक्‍कर मिल रही है।

‘द वन’ में तमन्‍ना भाट‍िया

‘द वन’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर बनी सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाट‍िया की The Vvaan ने लगातार तीसरे दिन ‘हनुमान अंश’ से अध‍िक कमाई की है। रिलीज के 12वें दिन ‘द वन’ ने देश में 1990 शोज में ₹1.20 करोड़ की नेट कमाई की। इससे भारत में फिल्‍म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹76.30 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹64.25 करोड़ हो गया है। जबकि विदेशों में हुई ₹7.20 करोड़ की ग्रॉस कमाई की बदौलत, वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹83.50 करोड़ तक पहुंचा है।

दूसरे हफ्ते में ‘द वन’ की बॉक्‍स ऑफिस कमाई

  • 8वां दिन, शुक्रवार – ₹3.25 करोड़
  • 9वां दिन, शनिवार – ₹2.00 करोड़
  • 10वां दिन, रविवार – ₹3.25 करोड़
  • 11वां दिन, सोमवार – ₹95 लाख
  • 12वां दिन, मंगलवार – ₹1.20 करोड़

‘द वन’ का बजट, ब‍िहार में छठी मैया की आस्‍था कर रही कमाल

यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्‍शन में बनी ‘द वन’ का प्रोडक्‍शन बजट ₹80 करोड़ है। ऐसे में यह अभी भी अपनी लागत वसूल नहीं पाई है। फिल्‍म को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में पहले जबरदस्‍त क्रेज देखा गया था, लेकिन ‘दृश्‍यम 3’ के आने बाद यह ठंडा पड़ गया है। हालांकि, फिल्‍म में छठ पूजा सीक्‍वेंस और छठी मैया पर गीत ने सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स में अभी भी दर्शकों को बांध रखा है।

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Related posts

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ओवरसीज में रचा इतिहास, ‘बॉर्डर 2’ को दी मात, बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड

‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बनी तमन्ना भाटिया के करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

Drishyam 3 Box Office Day 6 Live Updates: बुधवार को भी ‘दृश्यम 3’ का जलवा, 1.30 बजे तक 219 करोड़ के हुई पार