धुरंधर 2 पर भारी पड़ेगी Ramayana Part 1? रिलीज से पहले ही लाई सुनामी, 4 दिन में ही मेकर्स को किया मालामाल


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 20 अक्टूबर को जैसे ही रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) की एडवांस बुकिंग ओपन हुई, लोगों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए अपनी जगह रिजर्व कर दी। नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल मूवी की प्री-सेल बुकिंग में गर्दा उड़ा रही है।

जिस स्पीड से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखते हुए लग रहा है कि रिलीज से पहले ही ये धुरंधर 2 के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 4 दिन में एडवांस बुकिंग में राणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायण पार्ट 1 ने कितने करोड़ की कमाई की, मूवी की कितनी टिकट बिकीं और फिल्म को कुल अभी तक कितने शोज मिले, नीचे स्टोरी में पढ़ें हर डिटेल।

एक शो हुआ रिलीज से 12 दिन पहले हाउसफुल

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1 Collection) की प्री-रिलीज कमाई काफी अच्छी है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर-साई पल्लवी स्टारर फिल्म की 4 दिनों के अंदर 1 लाख 82 हजार टिकट बिक्री हो चुकी है, जिससे मूवी ने कुल 7.99 करोड़ की कमाई कर ली हैं।

अगर इसमें ब्लॉक सीट्स की भी कमाई को जोड़ा जाए तो रामायण पार्ट 1 की कमाई 10.17 तक पहुंच चुकी है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि ब्लॉक सीट्स वो होती हैं, जिन्हें फिल्म से जुड़ी टीम बुक करती है। अब तक रामायण पार्ट 1 को 4,369 शोज मिले हैं। इसका पहले शो की टिकट लगभग बिक चुकी हैं।

किस शहर में सबसे ज्यादा टिकट हुईं सोल्ड आउट?

फिल्म रामायण पार्ट 1 की जिन शहरों में सबसे ज्यादा टिकट सोल्ड आउट हुई हैं, उनमें सबसे पहले महाराष्ट्र है, जहां फिल्म ने रिलीज से पहले 2.32 करोड़ कमाए हैं। इसके अलावा दिल्ली में मूवी ने एडवांस बुकिंग में 2.13 करोड़, कर्नाटक में 1.46 करोड़, तेलंगाना में 62.09 लाख, गुजरात में 58.05 लाख, पश्चिम बंगाल में 47.31 लाख, राजस्थान में 38 लाख, उत्तर प्रदेश में 34 लाख और पंजाब में 28.60 लाख की 4 दिनों के अंदर टिकट बिक्री से कमाई हुई है।

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी रामायण पार्ट 1?

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पार्ट 1 दीवाली वीक में रिलीज हो रही है। 8 तारीख को धूमधाम से पूरे देश में दीवाली का त्यौहार मनाया जाएगा और उससे पहले पांच नवंबर 2026 को रामायण पार्ट 1 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मूवी में रणबीर कपूर के अलावा, यश, सनी देओल, साई पल्लवी, अरुण गोविल जैसे सितारे मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।



Source link

Related posts

‘रणबाली’ को रोक नहीं पाई ‘जेलर 2’, बना दिया तेलुगु का 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

Box Office: जेलर 2 का धमाका! रजनीकांत की फिल्म ने सुल्तान, सैयारा और सालार को पछाड़ा, Bollywood Hindi News

‘दृश्यम 3’ बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट