नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, ‘धुरंधर 2’ बनी नंबर 1, जानें- ‘दृश्यम 3’ को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?


साल 2026 में नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों ने खूब धाक जमाई. खासतौर पर फ्रैंचाइजी वाली फिल्मों ने यहां बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया. इनमें ‘धुरंधर 2’ से लेकर ‘दृश्यम 3’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ तक शामिल हैं जो अमेरिका और कनाडा के बॉक्स ऑफिस पर कमाई की मशीन साबित हो हुई हैं. चलिए यहां जानते हैं कि नॉर्थ अमेरिका में इस साल की बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में कौन सी हैं.

नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों ने इस साल मचाई धूम
साल 2026 में नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस (यूएसए और कनाडा) पर दर्शकों से बॉलीवुड फिल्मों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. यहां इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में सबसे आगे आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ है, जिसने $28.64 मिलियन की शानदार लाइफटाइम कमाई के साथ टॉप पर जगह बनाई है. वहीं, अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने भी सिनेमाघरों में सिर्फ़ 9 दिनों में $5.04 मिलियन की कमाई करके सीधे दूसरे नंबर पर जबरदस्त एंट्री की है. इसने ‘बॉर्डर 2’ को मात देकर ये पोजिशन हासिल की है.

हाल ही में अचानक ब्लॉकबस्टर बनी फिल्में ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फ़िल्मों में अपनी जगह बना ली है.

नॉर्थ अमेरिका में अजय देवगन की दो सीक्वल फिल्मों ने मचाया धमाल
दिलचस्प बात यह है कि नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर टॉप 10 फ़िल्मों में से 7 फ़िल्में फ्रैंचाइजी या स्पिन-ऑफ हैं. वहीं, अजय देवगन टॉप 10 की लिस्ट में दो बार शामिल हैं  ‘दृश्यम 3’ ($5.04 मिलियन) और ‘धमाल 4’ ($1.20 मिलियन) के साथ, और ये दोनों ही सीक्वल हैं.

नॉर्थ अमेरिका में 2026 की टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में (कुल कमाई)

  • धुरंधर 2 – $28.64 मिलियन
  • दृश्यम 3 – $5.04 मिलियन (9 दिन)
  • बॉर्डर 2 – $3.5 मिलियन
  • मिर्ज़ापुर: द मूवी – $3.35 मिलियन
  • हनुमान अंश – $2.71 मिलियन
  • भूत बंगला – $2.3 मिलियन
  • मैं वापस आऊंगा – $1.48 मिलियन
  • कॉकटेल 2 – $1.45 मिलियन
  • वेलकम टू द जंगल – $1.25 मिलियन
  • धमाल 4 – $1.2 मिलियन

 



Source link

Related posts

Explained: ‘बॉर्डर 2’ से ‘दृश्यम 3’ तक, 2026 में फ्रेंचाइजी फिल्मों का राज, जानें क्यों दर्शकों को भा रहे सीक्वल

Drishyam 3 Box Office Collection Knows Hanuman Ansh Total Earnings On Monday – Entertainment News: Amar Ujala

‘हनुमान अंश’ की तरह छाई 2.5 करोड़ में बनी ‘प्रेमदा ऊराली’, 18 दिन में कमाए 51 करोड़, मां का मंगलसूत्र गिरवी रखने वाले थे डायरेक्टर