अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखी जा रही है। ‘हनुमान अंश’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। इस बीच जानते हैं फिल्म ‘द वन’ का क्या हाल है।
2 of 5
दृश्यम 3
– फोटो : सोशल मीडिया
‘दृश्यम 3’ ने कितने कमाए?
अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज अभिनीत फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रविवार को जबरदस्त 22.50 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई। वहीं, सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई। 11वें दिन इस फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 312.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
3 of 5
दृश्यम 3
– फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्डवाइड कैसी हुई कमाई?
यह फिल्म विदेशों में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है।
शहूर फ्रैंचाइजी की यह तीसरी किस्त खूब पसंद की जा रही है।
भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 378.24 करोड़ रुपये हो चुका है।
11वें दिन इसने ओवरसीज 2.50 करोड़ रुपये कमाए।
इस तरह से इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 489.74 करोड़ रुपये हो चुका है।
4 of 5
द वन टीजर
– फोटो : Youtube @balajimotionpictures
‘द वन’ की हालत खराब
सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी अभिनीत यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसकी कमाई लाखों में सिमट चुकी है। रविवार यानी 17वें दिन इसने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, 18वें दिन इसकी कमाई सिर्फ 35 लाख रुपये हुई। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 68.59 करोड़ रुपये हो चुका है।
5 of 5
हनुमान अंश फिल्म
– फोटो : वीडियो ग्रैब
‘हनुमान अंश’ ने कितना किया कारोबार?
07 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह फिल्म दो महीने बाद भी अच्छी कमाई कर रही है।
वीकएंड पर इसकी कमाई में उछाल आया था। इसने शानदार प्रदर्शन किया था।
रविवार को इसकी कमाई 2.80 करोड़ रुपये रही थी।
वहीं, सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखी गई है।
‘हनुमान अंश’ ने 67वें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
फिल्म का कुल कलेक्शन 335.74 करोड़ रुपये हो गया है।