Home Box Officeनौंवे शनिवार को ‘हनुमान अंश’ का धुंआधार कलेक्शन, ‘दृश्यम 3’ के बीच भी नहीं थमा तूफान

नौंवे शनिवार को ‘हनुमान अंश’ का धुंआधार कलेक्शन, ‘दृश्यम 3’ के बीच भी नहीं थमा तूफान

by BollywoodNewsAndMovie


‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया. फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और अभी भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. आइए जानते हैं फिल्म ने नौवें शनिवार को कितना कलेक्शन किया.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 58वें दिन 2.10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म को 1339 शोज मिले और फिल्म ने 39 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 321.73 करोड़ का कलेक्शन किया. अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज के बीच भी हनुमान अंश की कमाई थमी नहीं है. 

‘दृश्यम 3’ ने दूसरेदिन 53. 50 करोड़ कमाए. फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ कमाए. 

फिल्म जब रिलीज हुई थी तो कोई प्रमोशन नहीं हुआ था. फिल्म 2 हफ्तों में ही थिएटर से हटने वाली थी. लेकिन फिर तीसरे हफ्ते में फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला. 

आइए जानते हैं फिल्म ने वीक वाइज कितना कलेक्शन किया.
फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख कमाए थे. फिल्म को सिर्फ 355 शोज मिले थे और 10 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. पहले हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख कमाए. तीसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन बढ़ा और फिल्म ने 10.40 करोड़ कमाए. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ कमाए. छठे हफ्ते में फिल्म ने 80.25 करोड़ का बिजनेस किया. सातवें हफ्ते में फिल्म ने 44.80 करोड़ कमाए. आठवें हफ्ते में फिल्म ने 29.20 करोड़ कमाए. 57वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ का बिजनेस किया.

फिल्म ने ग्रॉस 379.96 करोड़ कमाए. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 39.50 करोड़ कमाए. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 419.46 करोड़ का कलेक्शन किया.

ये भी पढ़ें- कोमल रानी से जुड़े सवाल पर जवाब देने से गोविंदा की बेटी टीना का इंकार, कहा ये

फिल्म में दिखे ये स्टार्स

फिल्म का रन टाइम 2 घंटा 30 मिनट है. फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शोभिनव सत्य लीड रोल में हैं. शोभिनव सत्या फिल्म में नीम करौली बाबा के रोल में हैं. शोभिनव के अलावा फिल्म में चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, विहान शोडगे, अनिल रस्तोगी, हनी बख्शी, गुल्शन पांडे जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने ही लिखा है. वहीं अनुप्रिया नागर, नम्रता जी सिंह, रागिनी सोना ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है.



Source link

You may also like

Leave a Comment