‘पटरी की ही गलती है…’: दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन ने कार और स्कूटर को मारी टक्कर, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़


डिजिटल डेस्क, दार्जिलिंग। दार्जिलिंग की मशहूर टॉय ट्रेन की टक्कर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ही रहा है। वीडियो में चलती हुई टॉय ट्रेन को सड़क पर खड़ी गाड़ियों से टकराते हुए देखा जा सकता है।

टक्कर के बाद स्कूटर पर सवार कपल गिर जाता है। इस क्लिप के आते ही इंस्टाग्राम से लेकर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

एक इंस्टाग्राम यूजर ने पर यह वीडियो शेयर किया। इसमें साफ दिख रहा है कि सकरे रोड पर पहले एक टॉय ट्रेन सामने से आ रही होती है तभी सड़क पर मौजूद सभी पर्यटक फोटो और वीडियो बनाने के लिए पटरी के ज्यादा ही करीब चले जाते हैं। जब उधेर से दूसरी टॉय ट्रेन आती है तो वह एक कार और एक स्कूटर को टक्कर मारते हुए आगे चली जाती है।

वीडियो में आस-पास के लोगों और ट्रेन में बैठे यात्रियों को इस घटना को हैरानी से देखते हुए देखा गया। टक्कर के बाद ट्रेन रुक गई। यह वीडियो ऑनलाइन इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया, ‘दार्जिलिंग टॉय ट्रेन का लाइव एक्सीडेंट।’ वीडियो में टक्कर की वजह से चोटों की गंभीरता के बारे में तुरंत कुछ पता नहीं चला।’

यूजर्स ने लिए मजे

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स ने खूब मजे लिए। एक यूजर ने मजाक में लिकः, ‘भाई, ट्रेन वाले की गलती है, वह थोड़ा साइड तो कर ही सकता था।’

एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पटरी की गलती है, वह बहुत पास बिछी हुई है।’ वहीं, किसी ने कहा, ‘यह प्रशासन की गलती है। प्रशासन को ऐसे संकरे रास्ते पर बैरिकेड लगाने चाहिए।’

UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज साइट है दार्जिलिंग टॉय ट्रेन 

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे पश्चिम बंगाल के सबसे मशहूर टूरिस्ट आकर्षणों में से एक है। अपने नैरो-गेज ट्रैक और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले खूबसूरत सफर के लिए मशहूर यह रेलवे देश-विदेश से पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। इसे 1999 में ‘भारत की माउंटेन रेलवे’ के हिस्से के तौर पर UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया गया था।



Source link

Related posts

एयर प्यूरीफायर का कमाल…एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक

खाकी का यह रूप जीत लेगा दिल! प्रोटेस्टर को दिल्ली पुलिस ने दिया अपना लंच

Nawabganj Viral Fever Surge | Health Center Advisory & Treatment