Home Box Officeपहले दिन Ranabaali का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, Jailer 2 की नाक के नीचे उड़ाया मोटा पैसा; बॉलीवुड मूवीज पर भी भारी

पहले दिन Ranabaali का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, Jailer 2 की नाक के नीचे उड़ाया मोटा पैसा; बॉलीवुड मूवीज पर भी भारी

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड पीरियड ड्रामा रणबाली (Ranabaali) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर काफी बज था। अब पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है? चलिए आपको इस बारे में बताते हैं…

16 अक्टूबर को रणबाली बड़े पर्दे पर आई। इस फिल्म का क्लैश बॉलीवुड फिल्मों नई नवेली (Nayyi Navelli) और प्रहार (Prahaar) के साथ हुआ। यहां तक कि एक दिन पहले ही रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) भी रिलीज हुई। ऐसे में रणबाली के लिए कॉम्पटीशन तगड़ा था।

दो फिल्मों से हुआ था क्लैश

मगर इस तगड़े कॉम्पटीशन में रणबाली की जीत हुई। विजय देवरकोंडा की इस फिल्म ने पहले ही दिन नई नवेली और प्रहार को पछाड़ दिया है और बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग की है। 

भारत में कितना हुआ रणबाली का कलेक्शन?

सैकनिल्क के मुताबिक, रणबाली ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 10.75 करोड़ रुपये हो गया है। 

Ranabaali

रणबाली का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत के अलावा रणबाली की कमाई विदेशों में भी खूब हुई है। इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 5.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस हिसाब से फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 16.15 करोड़ रुपये के करीब है।

नई नवेली-प्रहार को छोड़ा पीछे

दूसरी ओर नई नवेली ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दुनियाभर में कमाई 4.6 करोड़ के करीब है। दूसरी ओर राजकुमार राव की फिल्म प्रहार (Prahaar) की ओपनिंग 2.35 करोड़ रुपये के साथ हुई। इसने वर्ल्डवाइड 3.52 करोड़ रुपये कमाया है। 

Ranabaali movie

रणबाली की स्टार कास्ट

राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी रणबाली में विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। 1870s में सेट फिल्म की कहानी एक विद्रोही योद्धा की है, जो दक्षिण भारत में भीषण अकाल के दौरान अपने क्षेत्र और लोगों की रक्षा करते हुए एक ब्रिटिश कमिश्नर का सामना करता है।



Source link

You may also like

Leave a Comment