Home Viralपहले VIP गैलरी में एंट्री, फिर एक-दूसरे को पहना दी अंगूठी.. बांके बिहारी धाम में ये चल क्या रहा?

पहले VIP गैलरी में एंट्री, फिर एक-दूसरे को पहना दी अंगूठी.. बांके बिहारी धाम में ये चल क्या रहा?

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Mathura News: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आए. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों में जमकर नाराजगी देखने को मिली है.

बांके बिहारी धाम की VIP गैलरी में रिंग सेरेमनी, कपल पर फूटा भक्तों का गुस्साZoom

VIP गैलरी में रिंग सेरेमनी

मथुरा: वृंदावन प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में अक्सर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहती है. वहीं यहां मंदिर परिसर का वीडियो भी अक्सर वायरल होता है. इसी बीच मंदिर की VIP गैलरी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल VIP गैलरी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आए. वहीं वीडियो में एक गोस्वामी भी वहां मौजूद दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों की जमकर आलोचना देखने को मिल रही है. लोग मंदिर की व्यवस्थाओं और VIP गैलरी में इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि यह कपल आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन करने पहुंचा था. इसी बीच दोनों बांके बिहार दरबार के नजदीक पहुंचे और दर्शन किया. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई. इस रिंग सेरेमनी का वीडियो भी बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया. वीडियो इसलिए ज्यादा चर्चा में आई, क्योंकि ये सेरेमनी मंदिर के एक गोस्वामी के सामने हुआ, जिसके कारण श्रद्धालुओं में नाराजगी देखने को मिल रही है.

मंदिर के गोस्वामी क्यों नहीं लगाई रोक?
बता दें कि मंदिर परिसर के नजदीक और VIP गैलरी के पास इस तरह के आयोजनों पर अक्सर प्रतिबंध लगाए जाते रहे हैं और मंदिर व्यवस्थाओं की सारी जिम्मेदारी ट्रस्ट के लोगों, पुजारियों और सेवादारों के ऊपर है. इसलिए लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर जब ये सेरेमनी की गई, तो मंदिर के गोस्वामी ने इसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की. इसके साथ ही परिसर के अंदर वीडियो बनाने की अनुमति कैसे दे दी गई. हालांकि मंदिर प्रशासन की ओर से कपल के इस VIP गैलरी में रिंग सेरेमनी की अनुमति की कोई जानकारी अब तक नहीं दी गई है.

श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस
वीडियो के वायरल होते ही कुछ श्रद्धालुओं में इसको लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है. लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर मंदिर प्रशासन को रोक लगानी चाहिए, क्योंकि इससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचती है. लोगों का कहना है कि यदि मंदिर के निर्धारित नियमों का उल्लंघन हुआ है तो संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी? हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें



Source link

You may also like

Leave a Comment