पाकिस्तान के क्रिकेटर आजम खान की मौत की खबर पढ़कर खिलाड़ी हंस रहे हैं. आजम ने पाकिस्तान के लिए 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जो पूर्व क्रिकेटर मोईन खान के बेटे हैं. आप सोच रहे होंगे कि अचनाक ये कैसे हुआ? न तो उनके बीमार होने की कोई खबर थी न ही उनकी उम्र ज्यादा थी, वो सिर्फ 28 साल के हैं. हैरान सिर्फ आप नहीं, बल्कि खुद आजम खान भी हो गए.
आजम खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उन्होंने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसमें वह अपनी मौत की खबर पढ़ रहे हैं. ये मजाक नहीं लग रहा था, बल्कि ऐसा लग रहा था कि शायद पाकिस्तान के बड़े न्यूज चैनल ने ऐसी खबर चला दी थी. अब ये साफ नहीं है कि चैनल से ये गलती कैसे हुई? क्या कोई और आजम खान था, और फोटो क्रिकेटर की लगा दी गई या बात कुछ और थी या चैनल को सच में ऐसी झूठी खबर पता चली कि क्रिकेटर की मौत हो गई.
आजम खान ने शेयर किया वीडियो
वायरल वीडियो में आजम खान अपनी मौत की खबर देख रहे हैं. खबर पर Ary News का लोगो लगा है, जिसमें एंकर खबर पढ़ते हुए कहती हैं ‘आजम खान का इंतकाल हो गया है.’ इस खबर को खुद आजम खान देख रहे हैं, जो फिर मजाक में कहते हैं, ‘अच्छा प्लेयर था बेचारा, कल पाकिस्तान से खेलने वाला था, आज मर गया.” ये कहते हुए वो भी हंस रहे होते हैं और उनके साथ बैठे लोग भी जोर-जोर से हंसते हैं.
Azam khan Instagram story.
Azam khan watching his own fake death News pic.twitter.com/yr1W7ifhj9— Rehan 56 (@imrehan056) September 28, 2026
28 वर्षीय आजम खान पूर्व क्रिकेटर मोईन खान के बेटे हैं. आजम ने पाकिस्तान के लिए 14 टी20 मैचों में 88 रन बनाए हैं. वह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं, उन्होंने जून, 2024 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था.
यह भी पढ़ें- BCCI ने चुना अजीत अगरकर का रिप्लेसमेंट, पूर्व स्पिनर बनेगा टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर!
