पार्क में बैठी लड़कियों से Insta ID मांग रहा था लड़का, बन गया वीडियो


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • व्यक्ति वहां से चला गया; लड़कियों को मिला समर्थन.

दिल्ली में इन दिनों लड़कियों की सुरक्षा को लेकर आवाजें लगातार उठ रही हैं. जंतर-मंतर से लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी और पंजाब तक छात्राएं सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं. इन प्रदर्शनों में लगाए जा रहे अलग-अलग नारों ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस मुद्दे को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.

वीडियो में दिखाई दे रही लड़कियां एक व्यक्ति की हरकत पर आपत्ति जताती नजर आती हैं. वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं ही लड़कियों को अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए आवाज उठाने पर मजबूर करती हैं. कई यूजर्स का मानना है कि जिन लोगों के व्यवहार के खिलाफ आज लड़कियां आवाज उठा रही हैं, यह वीडियो उसी समस्या को सामने लाता है. 

लड़कियों ने कैमरे पर जताई नाराजगी

वीडियो में कुछ लड़कियां उस व्यक्ति को रिकॉर्ड करते हुए उससे बात करती दिखाई देती हैं. एक लड़की उससे कहती है कि वह उसकी बेटी की उम्र की है और 21 साल की उम्र भी कम नहीं होती, इसके बाद जब वह व्यक्ति दूसरी लड़की से भी Instagram ID मांगता है, तो लड़की साफ तौर पर कहती है कि उसकी उम्र भी लगभग उतनी ही है. वह सवाल करती है कि क्या वह वहां मौजूद किसी भी लड़की से ID मांगने वाला है.

लड़कियों की नाराजगी के बीच वह व्यक्ति बिना कुछ कहे वहां से निकलता हुआ दिखाई देता है. वीडियो रिकॉर्ड कर रही लड़कियां उसे चेतावनी देते हुए कहती हैं कि ऐसी हरकत दोबारा हुई तो वे पुलिस को बुलाएंगी. वे यह भी कहती हैं कि उन्होंने उसे पहले भी वहां देखा है. 

वीडियो पर लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए. कुछ लोगों ने लड़कियों का सपोर्ट किया और कहा कि ऐसी हरकत ठीक नहीं है. एक यूजर ने लिखा कि उम्र से ज्यादा जरूरी इंसान की सोच और समझ होती है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि हर लड़के को एक जैसा नहीं समझना चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, लड़कियों ने चुप रहने की जगह विरोध किया, सही किया. किसी ने कमेंट किया, आज की नारी किसी से कम नहीं है. एक यूजर ने लिखा, बेटियों ने सही समय पर आवाज उठाई. 

यह भी पढ़ें –सीएम विजय को गले लगाने की जिद में बीच सड़क पर लेटी महिला, वीडियो वायरल 

पुलिस को सूचना देने की भी बात

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सुझाव दिया कि जिस जगह की यह घटना है, वहां की स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए, जिससे इलाके में ऐसी शिकायतों पर ध्यान दिया जा सके. वहीं कुछ लोगों ने लड़कियों के कैमरे के सामने अपनी बात रखने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. 

यह भी पढ़ें –  बर्थडे पार्टी के बाद लिफ्ट में फंसे 8 लोग, नेटवर्क भी हुआ गायब :वीडियो वायरल





Source link

Related posts

ब्राज़ीज टूर पर जाने के लिए बॉस ने नहीं दी छुट्टी, शख्स ने ‘मुंह पे मारा’ रिज़ाइन; फिर जो कहा होने लगा वायरल

रामसकल की स्टाइल से करा करो राजनीति थोड़ी-बहुत…, आगरा में वायरल हुआ सपाइयों का ऑडियो

‘मुझे कई बार मारा’, स्मित माछर का नया वीडियो, फ्लाई दुबई कांड पर बड़ा खुलासा