जागरण संवाददाता, आगरा। समाजवादी पार्टी के दो नेताओं की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी से लेकर महिला नेत्री तक का जिक्र है। अभद्र शब्दों के साथ ही रामसकल गुर्जर की तरह राजनीति करने की बात कही गई है। सपा सरकार में एमएलसी और खेल मंत्री रहे रामसकल गुर्जर वर्तमान में भाजपा में हैं।
सोशल मीडिया में प्रसारित हुई एक मिनट 53 सेकेंड की ऑडियो सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास और पूर्व प्रदेश सचिव राजपाल यादव की बताई जा रही है। इसकी शुरुआत राजपाल यादव द्वारा महिला नेत्री के जिक्र से होती है। महिला नेत्री ने कुछ समय पूर्व इस्तीफा दे दिया था। शब्बीर अब्बास कहते हैं…उस दिन सब टूट पड़ते। सब कह रहे इनने खत्म कर दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार हो गए।… कहते इन्होंने फंसवा दिया, अध्यक्ष जी ने। राजपाल यादव बोलते हैं, रामसहाय ने ड्रामा कर दिया वहां लिवा ले गया। शब्बीर अब्बास कहते हैं कि…मेरा यह वाला रूप देखा नहीं है। वो तो चाह रहे हैं, यह तो …. है। राजपाल कहते हैं इसमें गलती रामसहाय की है। वो उसके साथ था। फोटो में क्या कर रहे हो। कहना उससे। शब्बीर हां, कल बात करेंगे।
राजपाल कहते हैं इसको मत बुलाना कार्यक्रम में। बहुत …. है। घर से तीन बजे उठकर आएगा और यहां नेतागिरी करेगा। रामसकल की स्टाइल ने राजनीति करा करो थोड़ी-बहुत। सुन तो लो मेरी। अरे नेतृत्व तो तुम्हारा ही होगा। कह दो उससे। ऐसा कोई काम मत छोड़ो, जिससे बात कहने को हो। शब्बीर कहते हैं, ठीक है मैं कहता हूं। राजपाल कहते हैं मैं उसे ले आऊंगा।
ऑडियो मेरा नहीं है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है।
-राजपाल यादव, पूर्व प्रदेश सचिवऑडियो पुराना है। व्यक्तिगत बातचीत का ऑडियो राजपाल यादव ने ही प्रसारित किया था। इस पर फटकार भी पड़ी थी।
-शब्बीर अब्बास, महानगर अध्यक्ष