फातिमा ने की सलमान खान की तारीफ, ट्रोल्स वाली बात पर कहा- जब आप जैसा कोई.., Tv Hindi News


Bigg Boss 20: सलमान खान के शो पर बतौर मेहमान आईं फातिमा सना शेख ने दबंग खान की तारीफ की और कहा कि उनके जैसी पोजिशन वाला कोई इंसान जब कोई बात कहता है तो उसका अलग ही फर्क पड़ता है।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इसमें दिखाया गया है कि वीकेंड का वार के रविवार के एपिसोड में कई बड़ी हस्तियां सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी। एक तरफ जहां पहले अजय देवगन और जयदीप अहलावत मंच पर आए और काजी के साथ मस्ती की। वहीं बाद में स्टेज पर रघुवीर यादव, जीशान अयूब और फातिमा सना शेख की एंट्री होगी। बातचीत के दौरान फातिमा बिग बॉस के मंच पर ही सलमान खान के ट्रोल्स को जवाब देने की तारीफ करेंगी और बताएंगी कि कैसे यह बहुत बड़ी बात थी।

फातिमा ने की सलमान की तारीफ

सलमान खान ने स्टेज पर रघुवीर यादव, जीशान अयूब और फातिमा सना शेख का वेलकम किया तो घरवाले एक्साइटेड थे। तीनों ही सेलेब्रिटीज अपनी वेब सीरीज ‘हुंकार – द रोर’ को प्रमोट करने आए थे। इससे पहले कि सलमान खान बातचीत शुरू करते, फातिमा सना शेख ने पहले कुछ कहने की इजाजत मांगी। फातिमा ने सलमान खान से कहा कि सर सबसे पहले मैं आपको कुछ कहना चाहती हूं। सलमान खान ने जब हामी भरी तो फातिमा ने कहा, “यह बहुत बड़ी बात है, क्योंकि आपकी वाली पोजिशन पर अगर कोई बात करता है और खड़ा होता है तो यह बहुत ही बड़ा इम्पैक्ट देता है लोगों पर।”

सलमान ने उठाया था जरूरी मुद्दा

मालूम हो कि पिछले दिनों सलमान खान ने बिग बॉस 20 के एक ‘वीकेंड का वार’ में ट्रोल्स को जमकर लताड़ा था। सेलेब्रिटीज को सोशल मीडिया पर बुरा-भला कहने से लेकर एक्ट्रेसज को पोस्टपार्टम वेट गेन पर ट्रोल करने तक, सलमान ने काफी ब्रॉड टॉपिक कवर किया। सलमान खान ने अपने खुद के अपीयरेंस से लेकर कटरीना कैफ और वरुण धवन समेत अन्य तमाम सेलेब्रिटीज के बारे में बात की और साथ ही साथ उन एक्ट्रेसेज का भी मुद्दा उठाया, जिन्हें फोटोग्राफर्स पीछे से शूट करके तस्वीरें और वीडियो इंस्टा पर डाल देते हैं।

सलमान के सपोर्ट में आया बॉलीवुड

सलमान खान के ट्रोल्स को खरी-खोटी सुनाने के बाद फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने उनके बारे में कहा, “उनके लिए हमेशा ढेर सारा प्यार.. डियर ट्रोलर्स… इट्स डन ब्रो।” वरुण धवन और फिल्मेकर डेविड धवन ने भी सलमान खान के ट्रोल्स को लताड़ने पर उनका सपोर्ट किया था। इसके बाद कुशाल टंडन, नेहा धूपिया, अर्जुन कपूर, कृति सैनन, गौहर खान और ऋचा चड्ढा ने भी सलमान खान की तारीफ की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में काम करते नजर आएंगे। फिल्म को अनाउंस किए काफी वक्त हो चुका है, लेकिन इसकी रिलीज के लिए अभी दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।



Source link

Related posts

लगातार दूसरे हफ्ते सलमान खान ने जीता जनता का दिल, ‘वीकेंड का वार’ में दिखा पुराना अवतार – bigg boss 20 fans hails salman khan og avatar calls best weekend ka vaar tmovj

Bigg Boss 20: मां-बाप के तलाक को याद रो पड़ीं मनोज तिवारी की बेटी रीति, बोलीं- ‘पापा ने कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी पर’

‘मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं,’ सलमान ने लगाई क्लास, रीति ने पूरे देश से मांगी माफी – manoj tiwari daughter rhiti tiwari apologized salman khan bashed her bigg boss fans reacts tmovf