Home Viralफैक्ट चेक: बुजुर्ग साधु को थप्पड़ मारने वाला ये पुलिसकर्मी मुस्लिम नहीं है – tamil nadu cop slaps sadhu policeman muslim viral video ntc amkr

फैक्ट चेक: बुजुर्ग साधु को थप्पड़ मारने वाला ये पुलिसकर्मी मुस्लिम नहीं है – tamil nadu cop slaps sadhu policeman muslim viral video ntc amkr

by BollywoodNewsAndMovie


साधु को थप्पड़ मारते पुलिसवाले का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.कुछ लोगों का कहना है कि ये तमिलनाडु की घटना है जहां नसीम नाम के एक मुस्लिम पुलिस इंस्पेक्टर ने हिंदू संत के साथ बदसलूकी की. 

लोग हिंदू-मुस्लिम एंगल के साथ इसे खूब शेयर कर रहे है. एक्स पर एक व्यक्ति ने लिखा, “तमिलनाडु के वेल्लोर में स्वर्ण मंदिर के बाहर गश्त पर पुलिसकर्मी ने साधु पर बेवजह धार्मिक गुस्सा निकाला. साधु के गाल पर थप्पड़ जड़ने वाला मुस्लिम SI नसीम. यही अगर कोई मौलाना होता और हिंदू पुलिस वाला थप्पड़ मारता तो देश में हंगामा हो गया होता.”

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा पुलिसकर्मी मुस्लिम नहीं, हिंदू है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये तमिलनाडु के कई न्यूज आउटलेट्स की रिपोर्ट में मिला, जिनके मुताबिक ये घटना तमिलनाडु के वेल्लोर की है.

News18 Tamil Nadu की 8 सितंबर की वीडियो रिपोर्ट में पुलिसकर्मी का नाम नरसिम्हन (Narasimhan) बताया गया है, न कि नसीम. रिपोर्ट के मुताबिक वेल्लोर के अरियूर इलाके में रात के वक्त गश्त के दौरान स्पेशल सब इंस्पेक्टर (SSI) नरसिम्हन ने कुछ सवाल-जवाब करने के बाद साधु को थप्पड़ मार दिया. 

Dinamalar की 8 सितंबर की रिपोर्ट भी यही कहती है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने भारी नाराजगी जताई. वेल्लोर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के आदेश पर शुरुआती जांच हुई और आरोपी पुलिसवाले को जिला सशस्त्र बल (आर्म्ड रिजर्व) में ट्रांसफर कर दिया गया था.

ज्यादा जानकारी के लिए हमने संबधित पुलिस स्टेशन और वेल्लोर पुलिस की सोशल मीडिया टीम से बात की. उन्होंने साफ बताया कि वीडियो में नजर आ रहे पुलिसवाले का नाम नरसिम्हन है, और वो एक हिंदू हैं.

साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे सांप्रदायिक दावे एकदम झूठे और बेबुनियाद हैं.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment