एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत की जानी-मानी अदाकारा मैरी लुईस वेलर (Mary Louise Weller) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही उनका निधन हो गया।
‘एनिमल हाउस’ में ‘मैंडी’ की भूमिका निभाकर मशहूर हुईं मैरी लुईस वेलर का 1 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। द हॉलीवुड रिपोर्टर की मानें तो वह कुछ समय से बीमार थीं।
मैरी लुईस वेलर के पार्टनर माइकल रॉय कर्टिस ने उनके निधन की पुष्टि की। एक्ट्रेस ने अपने 80वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 2 अक्टूबर को एक्ट्रेस अपना 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली थीं।
मैरी लुईस वेलर का एक दशक का करियर
मैरी लुईस वेलर हॉलीवुड का मशहूर चेहरा थीं। जब-जब वह पर्दे पर आतीं तो ऑडियंस की नजरें नहीं हटती थीं। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया और टीवी शोज के जरिए भी दर्शकों के दिलों पर राज किया। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी ‘नेशनल लैम्पून्स एनिमल हाउस’ और ‘फोर्स्ड वेंजेंस’ से मिली थी।

मैरी लुईस की फिल्में और टीवी शोज
मैरी लुईस ने अपने छोटे से करियर में कई शानदार हॉलीवुड फिल्में और टीवी शोज में यादगार किरदार निभाए हैं। उनकी फिल्मों में फेमस नाम है…
- हेल
- द ईविल
- एनिमल हाउस
- द बेल जार
- Q
- ब्लड टाइड
फिल्मों के अलावा मैरी लुईस करीब 17 टीवी शोज का हिस्सा रहीं जिनमें शामिल हैं…
- बेरेटा
- कोजक
- स्टारस्काई एंड हच
- फैंटेसी आईलैंड
- चिप्स (CHiPS)
- क्विंसी, एम.ई
मैरी लुईस वेलर का फिल्मी और टीवी करियर अच्छा-खासा चल रहा था। मगर एक दशक के सफल करियर के बाद ही उन्होंने सिनेमा से दूरी बना ली। वह ग्लैमर वर्ल्ड से दूर निजी जिंदगी में व्यस्त हो गईं। उनका आखिरी टीवी शो ‘क्विंसी’ था। इसके बाद वह फिल्मों से दूर हो गईं।
