Home ViralKanpur News: पानी के विवाद को लेकर दंपति को पीटा, वीडियो वायरल, Kanpur Hindi News

Kanpur News: पानी के विवाद को लेकर दंपति को पीटा, वीडियो वायरल, Kanpur Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Kanpur News: चकेरी। नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम में पानी के विवाद को लेकर दंपति को जेठ व जेठानी ने पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित जेठ-जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नौबस्ता के रमन विहार निवासी किशन गुप्ता की पत्नी भावना ने बताया कि बुधवार रात बर्तन धोने के पानी और बाथरूम जाने को लेकर उन्होंने जेठ विपिन से बात की थी। आरोप है कि इसके बाद विपिन और उसकी पत्नी सपना गालीगलौज करने लगे। विरोध पर दोनों ने किशन के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। वह पति को बचाने पहुंची तो आरोपितों ने उनके भी बाल पकड़कर मारपीट की और घर के बाहर तक घसीटकर ले गए।

मारपीट में दंपती को चोटें आईं। आरोप है कि जेठ-जेठानी ने जान से मारने की धमकी देते हुए मकान खाली करने का दबाव भी बनाया। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पहले से घरेलू हिंसा का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment