बांहों की सू मर जाऊंगी…, बालम लायो मेरो फॉर्च्यूनर…फूहड़ गानों पर छात्राओं ने जमकर लचकाई कमरिया, वीडियो वायरल होते ही बढ़ा विवाद – tatya-tope-university-freshers-party-viral-dance-video-controversy


मेरा चैन-वैन सब लुटा… और बालम लायो मेरो फॉर्च्यूनर.. जैसे गानों पर फूहड़ डांस से तात्या टोपे यूनिवर्सिटी की Freshers 2026 पार्टी का वीडियो चर्चा में आ गया। वीडियो वायरल होने के बाद कार्यक्रम की मर्यादा और आयोजन की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं…

हाइलाइट्स

  • फ्रेशर्स पार्टी के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कुछ छात्रों और फैकल्टी की ओर से आपत्ति जताने का दावा
  • आयोजन की अनुमति और निगरानी को लेकर प्रशासन से सवाल
गुना के तत्या टोपे विवि में पार्टी के दौरान फूहड़ डांस का वीडियो
गुना: क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी का एक वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएं फिल्मी और अन्य गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की विषय-वस्तु और आयोजन के तरीके को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

जिले के एकमात्र क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गरिमा और सांस्कृतिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर फूहड़ता परोसने का एक बेहद आपत्तिजनक मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित फ्रेशर्स 2026 (फेयरवेल/वेलकम) पार्टी का मंच अचानक किसी सिनेमा हॉल या डिस्को बार के रूप में तब्दील हो गया। मेरा चैन वैन सब लुटा, बांहों की सू मर जाऊंगी और बालम लायो मेरो फॉर्च्यूनर जैसे तीखे-फूहड़ व हरियाणवी गानों पर छात्र-छात्राओं ने जमकर कमर लचकाई और डांस किया। अमर्यादित डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छात्रों और फैकल्टी की आपत्ति का दावा

मामले में यह भी कहा जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने प्रस्तुतियों के तरीके पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की सामग्री और प्रस्तुतियों पर निगरानी होनी चाहिए।

प्रशासन की भूमिका पर उठ रहे सवाल

विवाद का सबसे अहम पहलू आयोजन की अनुमति और निगरानी से जुड़ा है। यदि कार्यक्रम विश्वविद्यालय के आधिकारिक आयोजन के तहत हुआ था, तो उसकी रूपरेखा, मंचीय प्रस्तुतियों और कार्यक्रम की निगरानी की व्यवस्था क्या थी, यह स्पष्ट होना बाकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वायरल वीडियो और कार्यक्रम को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आता है तो उससे तस्वीर और साफ हो सकेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद बढ़ी चर्चा

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय की गरिमा और छात्र आयोजनों में अनुशासन को लेकर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि पूरे कार्यक्रम के संदर्भ और वीडियो की पूरी अवधि सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात भी कही जा रही है।

इन सवालों के जवाब जरूरी

  • कार्यक्रम की आधिकारिक अनुमति किस स्तर से मिली थी
  • फ्रेशर्स पार्टी की प्रस्तुति और गानों की निगरानी किसने की
  • आपत्तिजनक माने जा रहे हिस्से पर मौके पर क्या कार्रवाई हुई
  • वायरल वीडियो को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन का आधिकारिक पक्ष क्या है

बदलते बस्तर की नई तस्वीर: हिंसा के साए से निकलकर पर्यटन, होमस्टे और संस्कृति से रच रहा विकास की नई इबारत
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर विवाद बना हुआ है। कार्यक्रम की पूरी परिस्थितियां और विश्वविद्यालय प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों या विश्वविद्यालय की आचार-संहिता का उल्लंघन हुआ था या नहीं।

लेखक के बारे मेंचैतन्य सोनीचैतन्य सोनी, नवभारत टाइम्स डिजिटल (NBT Online) में कंसलटेंट राइटर हैं। वे मध्य प्रदेश की राजनीति, ऑफ बीट खबरों, ब्रेकिंग, करंट अफेयर, लीक से हटकर खबरों को कवर करते हैं। डॉ. हरीसिंह गौर यूनिवर्सिटी. सागर मप्र से M.Com, MCJ करने के बाद पत्रकारिता में करीब 23 साल से जुड़े हैं। सागर, भोपाल, दिल्ली में लंबे समय तक काम का अनुभव है। उन्होंने यूनीवार्ता में ट्रेनी जर्नलिस्ट से कॅरियर की शुरूआत की थी। देशबंधू, NNI, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, न्यूज-24, दैनिक भास्कर, पत्रिका, नवदुनिया में बतौर सब एडिटर/सीनियर र‍िपोर्टर काम किया है।और पढ़ें



Source link

Related posts

Etawah Auraiya News: वायरल वीडियो : इटावा में डंडे से पीटकर कुत्ते को मार डाला, Etawah-auraiya Hindi News

Etawah News:कुत्ते को डंडे से पीटकर मारने का वीडियो वायरल, युवक पर प्राथमिकी – Video Of Dog Being Beaten To Death With A Stick Goes Viral; Fir Registered Against Youth

बच्चों पर वायरल के साथ हेपेटाइटिस ए का हमला, National Hindi News