Sidharth Malhotra And Tamanna Bhatia Reached To The Bigg Boss 20 Set To Promote The Vvaan – Entertainment News: Amar Ujala


‘बिग बॉस 20’ खूब चर्चा में है। शो के दूसरे हफ्ते के वीकएंड के वार में काफी हंगामा रहा। मेकर्स ने शो के कुछ नए प्रोमो जारी किए हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया आए हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन किया है। वहीं दूसरे प्रोमो में सलमान खान ने कुछ ऐसा किया, जिससे सभी प्रतिभागी घबरा गए हैं।




2 of 6

बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality


शो में आए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया

नए प्रोमो में सलमान खान प्रतिभागियों से कहते हैं कि कोई खास आया है आपसे मिलने। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया सलमान खान के साथ डांस करते नजर हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा कहते हैं ‘मेरी नई फिल्म ‘द वन’ आ रही है। इस वन में रात को जाना वर्जित है क्योंकि वहां पर कुछ रहस्य हैं।’

हनुमान अंश: निर्माता ने सुनाई फिल्म के संघर्ष की कहानी, कहा- सोचा नहीं था कि ‘टॉक्सिक’ के सामने टिक पाएंगे


3 of 6

बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality


हुक स्टेप सीखना चाहती हैं तमन्ना भाटिया

इसके बाद सलमान खान पूछते हैं ‘रहस्य कब खोल रहे हैं?’ इस पर तमन्ना भाटिया जवाब देती हैं ’25 सितंबर को रहस्य बाहर आ जाएगा। क्या आपको पता है कि पूरे सोशल मीडिया पर बिग बॉस की बातें हो रही हैं।’ इस बीच तमन्ना भाटिया, काजी तौकीर से कहती हैं कि मैं तुमसे वो हुक स्टेप सीखना चाहती हूं। फिर काजी अपना हुक स्टेप करके दिखाते हैं।


4 of 6

बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality


सीना पकड़ कर जमीन पर गिरे सलमान

एक दूसरे शो में सलमान खान यंग डीएसए को बुलाते हैं। इसके बाद ऐसा लगता है कि उनके सीने में जोर का दर्द होने लगा है। सलमान खान अपना सीना पकड़कर जमीन पर गिर जाते हैं। सभी प्रतिभागी उन्हें देखकर डर जाते हैं। जमीन पर लेटे-लेटे सलमान खान काजी तौकीर से कहते हैं ‘तौकीर ये मैं जो कर रहा हूं, वो तुम करते हो। एंटरटेनमेंट के लिए।’ इसके बाद सलमान खान हंसने लगते हैं।


5 of 6

बिग बॉस 20 सलमान खान
– फोटो : एक्स


क्या बोलीं अरिश्फा?

इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि एक्टिंग के हिसाब से तौकीर ने बहुत सही किया है। मगर ये गलत चला गया। इस बीच अरिश्फा कहती हैं कि सर इनसे बड़ा एक्टर कोई हो ही नहीं सकता। इस पर सलमान कहते हैं कि मैं भी बुरा नहीं हूं। वहीं आम्रपाली दुबे कहती हैं कि सर आपने डरा दिया सर। 




Source link

Related posts

बिग बॉस में लौटा सलमान का ‘दबंग’ अंदाज, ट्रोल्स पर भड़के-उतारी शर्ट, फैंस की शिकायत हुई दूर! – bigg boss 20 weekend ka vaar episode 13 recap salman khan trolls paparazzi tmovj

Bigg Boss 20 | Kushal Tanwar उर्फ ‘गुल्लू’ ने तोड़ी चुप्पी, वायरल तस्वीरों का सच बताते हुए कहा- ‘6 महीने में ही हो गया था तलाक, प्यार नहीं था’

Bigg Boss 20: हर महीने 25 हजार मिलते हैं, दो वक्त वड़ा पाव खाती हूं; रीति तिवारी ने खोले निजी जिंदगी के राज, यूजर्स ने किया ट्रोल