बादशाह संग 5 महीने में टूटी ईशा रिखी की शादी, अब बिग बॉस 20 में तोड़ी चुप्पी, कनिका संग बातों-बातों में बयां किया दर्द


बिग बॉस 20 में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। ईशा पिछले दिनों रैपर बादशाह के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थीं। मार्च में बादशाह और ईशा रिखी की शादी की खबरें आई थीं। एक्ट्रेस की मां ने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर दोनों की शादी का ऐलान किया था। लेकिन, खुद ईशा और बादशाह ने अपनी शादी पर कभी खुलकर बात नहीं की। इसी बीच इस महीने की शुरुआत में दोनों ने पोस्ट साझा करते हुए अपने तलाक का ऐलान कर दिया, जिसने सबको चौंका दिया। अब  जब ईशा अभी बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं तो हर किसी की नजरें उन पर टिकी रहती हैं। यूं तो सीधे तौर पर ईशा रिखी ने कभी बादशाह का नाम नहीं लिया, लेकिन हाल ही में को-कंटेस्टेंट कनिका मान के साथ बातचीत में उन्होंने इशारों-इशारों में बताया कि रिलेशनशिप में उन्हें इमोशनली और फिजिकली, दोनों तरह से धोखा मिला।

ईशा रिखी का छलका दर्द

ईशा रिखी कनिका मान से बातचीत में कहती हैं- ‘कनिका जब मेरे पास कोई आकर कहता है ना कि कनिका ऐसी है, मैं तब तक विश्वास नहीं करती जब तक अपनी आंखों से न देख लूं। मैं रिलेशनशिप में भी ऐसी ही हूं। अगर कोई मेरे पास आकर कुछ कहेगा तो मैं उससे कहूंगी या तो सबूत लेकर आओ या फिर मुझे परेशान मत करो। लेकिन जब ये (शादी) खत्म हुआ, तब मुझे पता चला कि यहां तो मेरा कट गया।’

क्या ईशा रिखी को रिश्ते में मिला धोखा?

बातचीत के दौरान कनिका मान, ईशा से पूछती हैं कि क्या उन्हें रिश्ते में कभी इमोशनली या फिजिकली चीट किया गया है? जवाब में ईशा ने कहा- ‘वो सभी.. वो जो बीच में लटकना होता है न, उस सिचुएशन में मेरे लिए फंसना बहुत ज्यादा टॉक्सिक हो जाता है। ये कुछ ऐसा है जैसे मैं तुमसे कह रही हूं कि तुम मेरी बेस्ट फ्रेंड हो और तुम्हें सारी बेस्ट फ्रेंड वाली फील दे रही हूं। मैं तुम्हें अपनी बेस्ट फ्रेंड की तरह दिखा रही हूं, लेकिन बाद में पता चलता है कि वह कभी आपकी बेस्ट फ्रेंड थी ही नहीं। मैं ये जो सारी चीजें प्राइवेट सर्कल में कर रही हूं, क्योंकि तेरी और भी बहुत सी बेस्ट फ्रेंड हैं।’

कनिका मान और ईशा रिखी के बीच की बातचीत

जब कनिका ने ईशा से पूछा कि क्या और भी ‘बेस्ट फ्रेंड’ थीं, तो ईशा कहती हैं- ‘हां, पर वो एक-दो दिन चिल करने वाली थीं। लेकिन तुझे बेस्ट फ्रेंड बनाना ही नहीं था, तू तो बस गेम खेल रही थी मेरे साथ। सिर्फ अपनी कन्वीनियंस के लिए, क्योंकि मैं इतनी सॉफ्ट और अच्छी हूं इसलिए तुम अपनी जिंदगी में मुझे चाहते हो, क्योंकि तुम्हें ये चीजें किसी और से नहीं मिल रहीं। आप मेरे साथ रहना चाहते हैं, लेकिन अपनी आजादी भी चाहते हैं। तुम मेरे साथ कुछ खास लोगों के साथ ही घूमते-फिरते हो, और बाद में मुझे पता चलता है कि तुम मुझे एक ऐसी तस्वीर दिखा रहे थे जो असल में कभी थी ही नहीं।’

ईशा रिखी और बादशाह का तलाक

बिग बॉस 20 में आने के बाद और उससे पहले ईशा रिखी ने सीधे तौर पर बादशाह से अपनी शादी और तलाक का जिक्र नहीं किया, लेकिन बातों-बातों में उन्होंने जो बातें कहीं, उसे दर्शकों ने बादशाह से जोड़ना शुरू कर दिया है। इससे पहले भी ईशा ने रेड फ्लैग और चीटिंग पर ऐसी बातें कहीं, जिन्हें दर्शकों ने बादशाह से जोड़ा था। बता दें, इस महीने की शुरुआत में ही बादशाह  और ईशा रिखी ने एक पोस्ट साझा करते हुए अपने तलाक का ऐलान किया था। मार्च में दोनों की शादी हुई थी और सितंबर में दोनों ने तलाक का ऐलान कर दिया, जिसने सभी को चौंका दिया। 

ये भी पढ़ेंः बादशाह से शादी टूटते ही ईशा रिखी ने मिटाई रिश्ते की हर झलक, एक-दूसरे को किया अनफॉलो, डिलीट की एक-एक फोटो





Source link

Related posts

शादी में उन्हें फिजिकल, इमोशनल और सोशल चीटिंग फेस करनी पड़ी- बिग बॉस 20 में बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी बोलीं, लगातार मिलता रहा धोखा (Being Played The Whole Time – Badshah’s Ex-Wife Isha Rikhi Says She Faced ‘Physical, Emotional, Social Cheating’ In Marriage On Bigg Boss 20)

‘थूकते होंगे भोजपुरी के लोग’, आम्रपाली दुबे से भिड़ते हुए माही विज बोलीं- मेरे घर पर कुक है, मैं खाना नहीं बनाती – amrapali dubey mahi vij had a heated argument over cooking in bigg boss 20 tv actress saif i have a cook in my house

बिग बॉस 20:बादशाह से शादी क्यों टूटी? ईशा रिखी ने सलमान के शो में किया बड़ा खुलासा – Bigg Boss 20 Isha Rikhi Hint What Went Wrong Her Marriage With Rapper Badshah Kanika Mann