बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा ने ईडी को सरेंडर किए 1.5 करोड़ रुपए, घर की तलाशी के दौरान 30 लाख रुपए नकद जब्त – ex bigg boss contestant ​shefali bagga surrenders rs 1 crore 20 lakh to ed over mahadev app promotion


एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा ने ईडो को 1.5 करोड़ रुपए लौटा दिए हैं जो उन्हें वीडियो बनाने के बदले मिले थे। एजेंसी ने बताया कि दिल्ली में उनके घर पर तलाशी के दौरान ईडी अधिकारियों ने 30 लाख रुपए नकद जब्त किए।

शेफाली बग्गा ने ईडी को सरेंडर किए 1.2 करोड़
टेलीविजन स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा ने महादेव बेटिंग ऐप हाई-प्रोफाइल मामले में अपनी भूमिका पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘अनजाने में’ बेटिंग ऐप को प्रमोट किया था और जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग किया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हालिया चार्जशीट के मुताबिक, इस मामले में पूछताछ के बाद शेफाली ने 1.20 करोड़ रुपए जमा कर दिए। उन पर महादेव प्लेटफॉर्म पर बेटिंग ऐप्स को प्रमोट करने के लिए यह रकम लेने का आरोप था।

शेफाली बग्गा बोलीं- मैंने पैसे लौटा दिए हैं

शेफाली ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, ‘मेरा काम बस सोशल मीडिया पर कुछ ब्रांड्स को अनजाने में प्रमोट करने तक ही सीमित था, जैसा कि कई मशहूर हस्तियां और सेलिब्रिटी करते हैं। इसके अलावा, उन ब्रांड्स या किसी दूसरी संस्था से जुड़ी किसी भी गतिविधि या कामकाज में मेरी कोई भूमिका या जुड़ाव नहीं था। मैंने विभाग की जांच में पूरा सहयोग किया है, पैसे लौटा दिए हैं और मुझे हमारे कानून पर पूरा भरोसा है।’

प्रमोशनल वीडियो बनाने के बदले करीब 1.5 करोड़ रुपए मिले

चार्जशीट के मुताबिक, ईडी को पता चला कि शेफाली को महादेव बेटिंग ऐप सिंडिकेट के लिए प्रमोशनल वीडियो बनाने के बदले करीब 1.5 करोड़ रुपए मिले थे। एजेंसी ने बताया कि दिल्ली में उनके घर पर तलाशी के दौरान ईडी अधिकारियों ने 30 लाख रुपए नकद जब्त किए।

क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों पर करोड़ों रुपए की अवैध सट्टेबाजी

महादेव बुक, जिसे महादेव बेटिंग ऐप के नाम से भी जाना जाता है, हाल के वर्षों में भारत में सबसे बड़े ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म में से एक बनकर उभरा है। यह मोबाइल ऐप और वेबसाइटों के जरिए क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों पर करोड़ों रुपए की अवैध सट्टेबाजी की सुविधा देता है।

महादेव बेटिंग ऐप एक बड़े गैर-कानूनी कारोबार में बदल गया

यह नेटवर्क पूरे देश में फैल चुका है और खबरों के अनुसार, इसमें कई हाई-प्रोफाइल लोग शामिल हैं। पिछली जांच में, ईडी ने करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त की थी और इस घोटाले से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया था। महादेव बेटिंग ऐप एक बड़े गैर-कानूनी कारोबार में बदल गया है। ईडी इस देशव्यापी बेटिंग नेटवर्क की अपनी जांच का दायरा बढ़ा रही है।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: काजी तौकीर के लॉलीपॉप कमेंट पर फिर बवाल, कनिका मान और लव गिल में बहस

‘टूटे हुए घर से आती हूं’, पेरेंट्स के तलाक पर दुखी हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, दिल में छिपा गम – manoj tiwari daughter Rhiti Tiwari parents divorce allegations after bigg boss 20 exit gets emotional tmovb

Bigg Boss 20: अटेंशन की भूखी या मास्टरमाइंड? लव गिल के ‘फिजिकल’ होने के पीछे का मनोव‍िज्ञान समझ‍िए – bigg boss 20 love gill psychological behavior attention seeking edmm