हापुड़ खाद्य सुरक्षा विभाग के नाम पर मांगी रिश्वत, 18 हजार मांगने का ऑडियो वायरल; अधिकारी बोले- जांच जारी


जागरण संवाददाता, हापुड़। बृहस्पतिवार शाम इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए एक ऑडियो ने विभागीय कामकाज को लेकर सवाल खड़े कर दिए। प्रसारित वीडियो में दो लोगों के बीच बातचीत सुनाई दे रही हैं।

इसमें एक व्यक्ति की बातचीत तेजवीर नाम के व्यक्ति से होने का दावा किया जा रहा है। उसे विभाग का ठेकेदार बताया जा रहा है।

वीडियो में किसी मामले से खाद्य सुरक्षा विभाग में दस्तावेज जमा करने के एवज में 18 हजार रुपये मांगे जाने की बात सुनाई दे रही है। दूसरी ओर से रकम अधिक होने की बात कही जाती है।

इसके बाद दोनों के बीच रुपये को लेकर बातचीत होती है और कथित तौर पर 13 हजार रुपये में दस्तावेज जमा करने की बात तय होती सुनाई देती है।

हालांकि प्रसारित वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि बातचीत किस मामले, दस्तावेज या कार्य से संबंधित है। न ही वीडियो में दिखाई अथवा सुनाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान की पुष्टि हो रही है।

तेजवीर नाम का कोई व्यक्ति विभाग में नहीं

इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि विभाग में तेजवीर नाम का कोई व्यक्ति नहीं है।

कोई बाहरी व्यक्ति किसी से किस विषय को लेकर बातचीत कर रहा है, इससे विभाग का कोई संबंध नहीं है। विभाग में इस नाम का कोई ठेकेदार नहीं है। उसके बावजूद हम मामले की जांच करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में 25 हजार का इनामी शराब तस्कर कपिल कुमार तमंचे सहित गिरफ्तार



Source link

Related posts

बच्चे के सिर पर प्रिंसिपल बजा रहे ताल, ठहाके लगाकर झूमते हुए VIDEO हुआ वायरल तो गिरी गाज

रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा

बदायूं में चलती बाइक पर चिलम पीकर बच्चियों के मुंह पर उड़ाया धुआं, CCTV सामने आते ही दो गिरफ्तार