Home Bigg Boss 20बिग बॉस में ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ वाला सीन! बादशाह की Ex को समझा शाहरुख की रिश्तेदार, हैरान घरवाले – badshah ex wife isha rikhi shah rukh khan family connection bigg boss 20 tmovj

बिग बॉस में ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ वाला सीन! बादशाह की Ex को समझा शाहरुख की रिश्तेदार, हैरान घरवाले – badshah ex wife isha rikhi shah rukh khan family connection bigg boss 20 tmovj

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 ऑडियंस के बीच अपनी जगह बना रहा है. घरवाले हर रोज कुछ ना कुछ करते हुए नजर आते हैं. किसी के बीच लड़ाई होती है, तो कोई जबरदस्त झगड़ा करता हुआ दिखता है. हालांकि इन सबके बीच थोड़ी बहुत हंसी-मजाक भी चलती रहती है. कुछ ऐसा ही मोमेंट बीते एपिसोड में देखा गया, जहां एक लड़ाई हंसी में बदल गई. 

दरअसल, घर के कैप्टन यंग डीएसए और एक्ट्रेस कनिका मान के बीच मेन्स वॉशरूम के इस्तेमाल को लेकर जमकर बहस हो गई. इसी दौरान एक ऐसा मजेदार पल आया, जिसने सभी को हंसा दिया. घर में अचानक बॉलीवुड के ‘बादशाह‘ शाहरुख खान का नाम उठा. 

यंग ने एक्ट्रेस ईशा रिक्खी के एक्स-हसबैंड और रैपर बादशाह को लेकर एक बात कही, जिससे ईशा भी थोड़ी हैरान रह गईं. वहां खड़े ऑस्ट्रियन एक्टर रोहेद खान को शायद ये पता नहीं था कि ईशा और रैपर बादशाह की शादी हुई थी और बाद में दोनों का तलाक हो गया. इसलिए उन्हें लगा कि यहां बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बात हो रही है. 

शाहरुख संग जुड़ा ईशा का नाम

कनिका मान के साथ बहस के दौरान यंग डीएसए ने कहा- मैं कैप्टन नहीं भी रहता, तो भी मैं इधर बादशाह के जैसा ही रहता. ये सुनकर माहि विज ने ईशा रिक्खी की तरफ देखते हुए मजाक में कहा कि ये नाम घर के अंदर नहीं बोलना है. चूंकि ईशा के एक्स का स्टेज नेम बादशाह है, इसलिए वो भी इस बात को मजाक में लेते हुए जोर से हंसने लगीं.  

इसके बाद यंग ने बादशाह के लिए कहा कि वो भी उनका दोस्त है, वो भी बोलेगा यंग तू बादशाह है. इस पर ईशा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मतलब मैं तेरी कुछ लगती नहीं? खत्म? मैंने क्या किया है? मेरे को क्यों रख रहा है बीच में? इसके बाद माही विज ने ‘बादशाह ओ बादशाह’ गाना गाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

इसी को लेकर अचानक रोहेद खान ने अनजाने में ईशा से पूछ लिया कि क्या वो शाहरुख खान की फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं? तो ईशा ये सुनकर हंस पड़ीं और बोलीं कि ये तो उनके साथ गजब ही हो गया. इसके बाद माही ने रोहेड़ को समझाया कि वो बादशाह की एक्स-वाइफ है. बादशाह एक रैपर और सिंगर हैं, बहुत फेमस हैं. फिर रोहेड़ ने अपनी गलती समझाते हुए कहा कि मुझे लगा शाहरुख खान की कुछ लगती हो.

कैसे है ये बैड्स ऑफ बॉलीवुड वाला सीन?

अगर आपने आर्यन खान वाली सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड देखी होगी, तो उसमें मनोज पाहवा का किरदार अवतार सिंह शाहरुख खान को रैपर बादशाह समझ बैठता है. चूंकि शाहरुख को सभी बॉलीवुड का बादशाह बुलाते हैं, इसलिए वैसी कंफ्यूजन पैदा हुई. कुछ-कुछ ऐसा बिग बॉस के घर में भी देखा गया, जो लोगों को भी पसंद आया.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment