बिग बॉस में लौटा सलमान का ‘दबंग’ अंदाज, ट्रोल्स पर भड़के-उतारी शर्ट, फैंस की शिकायत हुई दूर! – bigg boss 20 weekend ka vaar episode 13 recap salman khan trolls paparazzi tmovj


Weekend Ka Vaar Recap: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर साबित किया कि आखिर क्यों ‘बिग बॉस’ सिर्फ उन्हीं के लिए देखा जाता है. बीती शनिवार की रात उन्होंने फैंस के लिए अपने अंदाज से खास बनाई. जो शो पिछले कुछ एपिसोड्स से बोरिंग और इरिटेटिंग लग रहा था, उसे सुपरस्टार ने एक घंटे के अंदर दिलचस्प और मजेदार बना दिया. 

आसिफ-स्काउट की लगाई क्लास

बिग बॉस 20 के दूसरे हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड शुरु हुआ, जिसमें सलमान ने घर में हुए कई सारे मुद्दों पर घरवालों से बात की. उन्होंने स्काउट और आसिफ खान पर सवाल उठाए थे. आसिफ सलमान के गुस्से का शिकार हुए थे, क्योंकि घर में उनकी बदतमीजी और गाली-गलोच काफी ज्यादा होने लगी थी. दोनों ही कंटेस्टेंट्स ‘विक्टिम कार्ड’ खेल रहे थे, जिसपर सलमान ने उनकी क्लास लगाई. फिर वो कुछ देर तक बाद स्काउट से सोशल मीडिया पर बात करने लगे. बस यहीं से शो का ग्राफ ऊपर उठता गया. 

ट्रोल्स-पैपराजी को लिया ‘आड़े हाथ’

सलमान ने सोशल मीडिया पर एक्टर्स की ट्रोलिंग, बॉडी शेमिंग और पैपराजी के काम करने के तरीकों पर खुलकर बात की. वो कुछ देर के लिए भूल गए कि उन्हें बिग बॉस के घर के मुद्दों पर बात करनी थी. सलमान ने शो के मंच का इस्तेमाल करते हुए कुछ बेहद अहम मुद्दे उठाए जिसकी जरूरत भी थी. बातों ही बातों में सुपरस्टार ने कटरीना कैफ का भी जिक्र किया, जिन्हें हाल ही में पोस्टपार्टम बदलाव के कारण बढ़े वजन के लिए ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा. 

सलमान ने कटरीना, अपने भाई सोहेल और खुद की ट्रोलिंग पर ट्रोल्स की क्लास लगाई, और उन्हें चुनौती दी. उन्होंने सबसे पहले अपनी हैट उतारी, फिर अपनी जैकेट, और टी-शर्ट उतारकर अपनी बॉडी दिखाई. सुपरस्टार ने एक ललकार के साथ ट्रोल्स से कहा कि कोई अब उन्हें ट्रोल करके दिखाए. सलमान खान ने पैपराजी को गलत कैमरा एंगल से हीरोइनों के फोटो-वीडियो लेने पर भी फटकार लगाई. उन्होंने चेतावनी की तरह कहा कि अगर उन्हें ऐसा करने वाले मिल गए, तो वो उनका बुरा हाल करेंगे. सलमान का ये गुस्सा साई मंजरेकर, नेहा धूपिया और अपनी भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री के लिए निकला, जो इस चीज का शिकार हुई थीं. 

घरवालों से कराया टास्क

इस मुद्दे के बाद, सलमान ने स्काउट और आसिफ को उनकी गलती का एहसास कराते हुए समझाया. फिर उन्होंने सभी घरवालों को गार्डन एरिया में बुलाया जहां उनके साथ एक टास्क खेला गया. इस टास्क का नाम काजी तौकीर की वसीयत था, जिसमें सिंगर अपने हिसाब से घर की फीमेल सदस्यों को रेटिंग देते हैं.

बीमारी का किया नाटक

वीकेंड का वार खत्म होने के आसपास सलमान की छाती में भी दर्द होने लगा. उन्होंने अचानक शो रुकवाकर खुद को संभालने की कोशिश की. उनकी बिगड़ती हालत देखकर घरवाले चिंता में आए. हालांकि सलमान ने ये सब सिर्फ सलमान का नाटक था. वो अपनी बीमारी का नाटक करके काजी तौकीर को सबक सिखाना चाहते थे. काजी ने घरवालों को नकली बीमारी का नाटक करके पहले काफी परेशानी में डाला था. वो इसे एंटरटेनमेंट कहते रहे. लेकिन ऐसा करके सलमान ने साफ किया कि ये एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि सीरियस दिक्कत भी बन सकती है.

कैसा रहा वीकेंड का वार?

कुल मिलाकर अगर देखा जाए, तो इस हफ्ते का वीकेंड का वार एपिसोड फुल-मसालेदार मोमेंट्स से भरा रहा. सलमान ने इस एपिसोड से जनता के बीच एक मजबूत मैसेज रखा, जिससे वो जनता के और भी चहेते सितारे बन गए. 

—- समाप्त —-





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 | Kushal Tanwar उर्फ ‘गुल्लू’ ने तोड़ी चुप्पी, वायरल तस्वीरों का सच बताते हुए कहा- ‘6 महीने में ही हो गया था तलाक, प्यार नहीं था’

Sidharth Malhotra And Tamanna Bhatia Reached To The Bigg Boss 20 Set To Promote The Vvaan – Entertainment News: Amar Ujala

Bigg Boss 20: हर महीने 25 हजार मिलते हैं, दो वक्त वड़ा पाव खाती हूं; रीति तिवारी ने खोले निजी जिंदगी के राज, यूजर्स ने किया ट्रोल