बिग बॉस 20:काजी तौकीर के अंदाज पर सलमान खान फिदा, आम्रपाली और माही विज के बीच हुई गरमा-गरम बहस – Bigg Boss 20: Argument Between Mahhi Vij And Aamrapali Dubey Salman Khan Praises Qazi Touqeer


सलमान ने काजी को कहा ‘रॉकस्टार’
‘बिग बॉस 20’ में बतौर होस्ट सलमान खान ने कमान संभाली हुई है। बिग बॉस के वीकएंड का वार एपिसोड का नया प्रोमो जारी हुआ है। इसमें सलमान खान प्रतिभागियों से रूबरू होते दिखे हैं। इस दौरान वे काजी तौकीर की तारीफ करते दिखे और उन्हें ‘रॉकस्टार’ बताया। इतना ही नहीं, सलमान खान ने काजी से कहा कि वे उन्हें भी इस डायलॉग को बोलना सिखाएं। 

सलमान खान ने काजी की तारीफ करते हुए कहा, ‘इस घर में कितने भी स्टार्स हैं। रॉकस्टार तो एक ही है। काजी तौकीर’। इसके बाद सलमान खान ने सभी प्रतिभागियों से कहा कि वे काजी की तरह करके दिखाएं और सभी ने ऐसा किया। 

यह खबर भी पढ़ें: बिग बॉस 20: आधी रात को तौकीर के तमाशे से परेशान हुए घरवाले, बुलाना पड़ा डॉक्टर, लास्ट में मिला बड़ा ट्विस्ट

 

माही और आम्रपाली में हुई बहस
एक अन्य प्रोमो भी सामने आया है। इसमें आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच तकरार देखी जा रही है। अरिश्फा खान से जब आम्रपाली की बहस हुई थी, तब माही ने आम्रपाली का साथ दिया था। मगर, अब माही ने खुद भोजपुरी एक्ट्रेस से बहस कर ली।
वीडियो में माही विज कहती हैं, ‘मेरे सामने कोई किसी को कुछ बोल रहा है और मुझे लगता है कि यह अपमानजनक है तो मैं बोलूंगी। फ्रीडम है बोलने का’। इस पर आम्रपाली कहती हैं, ‘मेरे मैटर में कोशिश करिए कि मत बोलिए’। इस पर माही ने कहा, ‘मेरी जुबान है मैं कुछ भी बोलूंगी, आपको दिक्कत है तो आप वहां से चली जाओ’।
आम्रपाली ने कहा, ‘आप घर में बिना मतलब लोगों के कान भरेंगे तो झगड़ा होगा।’ माही ने कहा, ‘कौन कान भरता है, यह पता भी चल जाएगा। मेरे पास टाइम नहीं है मैं मेकअप कर रही हूं’। आम्रपाली उस जगह से उठते हुए कहती हैं, ‘बिल्कुल मेकअप करिए, बाकी कामों को छोड़ दीजिए’। इस पर माही कहती हैं, ‘अपना काम कर चल’। 

 




Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Promo: कैप्टेंसी टास्क में एक-दूसरे पर चढ़ीं कनिका और अरिश्फा, छीछालेदर के बीच किसके सिर पर तलवार! – bigg boss 20 promo kanika mann arishfa khan fight who will become captain

सलमान खान के बिग बॉस 20 को पहली बार देखेंगे अरिजीत सिंह, बोले-‘हमारा रॉकस्टार काजी वहां है’

सलमान खान ने BB20 को बोरिंग बताने वालों को लिया आड़े हाथों, वीकेंड के वार में आम्रपाली दुबे से पूछा ट्रिकी सवाल