बिग बॉस 20 की कास्टिंग से सलमान खान भी नहीं खुश? बोले- कभी-कभी गलती हो जाती है, Tv Hindi News


बिग बॉस 20 की शुरुआत तो धमाकेदार हुई है। दूसरे दिन से ही कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बार की कास्टिंग को लेकर काफी निराशा जताई है। कास्टिंग को लेकर हो रही आलोचनाओं पर अब सलमान खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कास्टिंग को लेकर गलती भी मानी है।

बिग बॉस 20 की कास्टिंग को लेकर सलमान खान ने की बात

बिग बॉस 20 की आलोचनाओं को लेकर सलमान खान ने इस सीजन के पहले वीकेंड के वार पर बात की। उन्होंने घरवालों के सामने ये मुद्दा उठाया। सलमान खान कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए उन्हें अच्छा करने की सलाह देते नजर आए। इसी दौरान सलमान ने कास्टिंग को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- हमने सोचा कि कंटेस्टेंट्स को सोच-समझकर चुना गया है, लेकिन कभी-कभी चुनाव में भी गलती हो जाती है। सलमान खान ने इस बातचीत के दौरान भी बताया कि कैसे बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स चुनने में टीम को 8 महीने लग जाते हैं।

सलमान खान ने बोला कभी-कभी हो जाती है गलती

कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए सलमान खान ने कहा, “हमने सोचा कि कंटेस्टेंट्स को सोच-समझकर चुना गया है, लेकिन कभी-कभी चुनाव में भी गलती हो जाती है। जो कंटेस्टेंट शो में नजर नहीं आ रहे हैं, वो ये कहकर अपना बचाव कर सकते हैं कि वो गेम में बहुत कुछ कर रहे हैं, लेकिन असल बात ये है कि वो जो कुछ कह या कर रहे हैं, उसे शो में दिखाया जाए नहीं जा सकता है।”

ये भी पढ़ें:

बिग बॉस 20 से पहले काजी तौकीर को जानते थे सलमान, सालों पहले साथ किया था परफॉर्म

अमन गांधी से सलमान खान ने सीधेतौर पर की बात

इस बातचीत के दौरान सलमान खान ने कंटेस्टेंट अमन गांधी से बात की। उन्होंने अमन से पूछा कि उनकी क्या शिकायत रहती थी? अमन को पहले तो समझ नहीं आया, लेकिन फिर सलमान ने ही कहा कि उन्हें हमेशा ये शिकायत रहती है कि उनमें लीड रोल करने की काबीलियत है, लेकिन उन्हें हमेशा साइड रोल मिलते हैं। उन्होंने अमन से कहा कि अगर उनकी हमेशा ये शिकायत रहती है तो वो बिग बॉस के घर में क्यों साइड किरदार बनकर रह रहे हैं? उन्होंने अमन से कहा कि अपनी कमियों के लिए हमेशा दूसरों को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। अमन भी गंभीरता से सलमान खान की बात सुनते नजर आए थे।

ये भी पढ़ें:

बिग बॉस 20 रविवार का वार: माही ने की कनिका की नकल, सलमान भी नहीं रोक पाए हंसी

वीकेंड के वार पर इमोशनल हुए काजी तौकीर

वीकेंड का वार काजी के लिए काफी इमोशनल रहा। सलमान खान ने काजी की तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने काजी के संघर्षों को लेकर भी बात की। सलमान की बातें सुनकर काजी तौकीर इमोशनल नजर आए। वहीं, एक टास्क के दौरान सलमान ने घरवालों से पूछा कि अभी तक के गेम के मुताबिक घरवालों को क्या लगता है कि घर का बॉस कौन है? ज्यादातर घरवालों ने काजी तौकीर को ही घर का बॉस बताया।

ये भी पढ़ें:

रीति तिवारी ने बिग बॉस 20 में कहा, मैंने अपने माता-पिता का तलाक देखा है इसलिए…

जब काजी के लिए घर में डॉक्टर को भेजा गया

बता दें, काजी तौकीर अपनी हरकतों की वजह से पहले दिन से ही घरवालों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। काजी तौकीर ने वीकेंड के वार से ठीक एक दिन पहले वाले एुपिसोड में घर में बवाल काट दिया था। हालांकि, काजी तौकीर एक्टिंग ही कर रहे थे, लेकिन फिर भी काजी तौकीर की हरकतों को देखते हुए बिग बॉस ने घर में उनके लिए डॉक्टर भेजा था। काजी तौकीर ने डॉक्टर को बताया था कि उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है। वो बस एक्टिंग कर रहे हैं और ये उनके खेल का हिस्सा है।



Source link

Related posts

बिग बॉस 20:घरवालों के सामने सलमान खान ने क्यों की लॉर्ड बॉबी की तारीफ? इस हॉलीवुड एक्टर का भी दिया उदाहरण – Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: Salman Khan Praised Bobby Deol And Also Talks About Qazi Touqeer Career Struggle

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने जीता सलमान खान का दिल, बोले- घर में कितने भी स्टार आएं, असली रॉकस्टार तो एक ही है – bigg boss 20 weekend ka vaar qazi tauqeer salman khan praise 20 years struggle fame gurukul winner

वीकएंड का वार:’बिग बॉस 20′ से बाहर हुईं ये प्रतिभागी! वरदान से आया ट्विस्ट; जानिए रविवार को शो में क्या हुआ – Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Arishfa Khan Kanika Mann Love Gill And Uditi Singh About To Out Of Home