‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट प्रोमो में गुल्लू और यंग डीएसए के बीच हाथापाई होती दिख रही है, जिससे दर्शक यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या गुल्लू को शो से बाहर किया जा सकता है। यह पहली बार नहीं है, जब किसी कंटेस्टेंट के बीच हुई हाथापाई ने शो में उनके भविष्य पर सवाल खड़े किए हों। नकुल ढुल के समय भी ऐसी ही एक घटना के बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। क्या बिग बॉस गुल्लू के खिलाफ भी ऐसा ही कदम उठाएंगे?
गुल्लू और यंग डीएसए में हुई हाथापाई
खबरों के अनुसार यह विवाद एक टास्क के दौरान शुरू हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट्स को एक खास आकार के बोर्ड के अंदर फिट होना था। जो भी कंटेस्टेंट बाहर रह जाता या जिसे बाहर खींच लिया जाता, वह टास्क से बाहर हो जाता। प्रोमो में स्काउट, गुल्लू को बोर्ड से बाहर खींचते हुए दिख रहे हैं, जिस पर यंग ने टिप्पणी की, ‘बेल बुद्धि को एकदम बढ़िया खींचा है।’
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो ने मचाया तहलका
इसके बाद यंग और गुल्लू के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही और बढ़ गई। प्रोमो में आगे गुल्लू को यंग की तरफ झपटते हुए दिखाया गया है, जिससे हाथापाई होने का संकेत मिलता है। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या बिग बॉस गुल्लू के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे या उन्हें घर से बाहर निकाल देंगे। हालांकि, प्रोमो से यह साफ नहीं होता कि बिग बॉस क्या कदम उठाएंगे। आज का प्रोमो देखकर एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘बिग बॉस के घर में शारीरिक हिंसा की कोई जगह नहीं है! अगर गुल्लू ने हद पार की है तो उसे शो से बाहर निकाल देना चाहिए।’ एक और यूजर ने कहा, ‘प्रोमो में साफ दिख रहा है कि गुल्लू जानबूझकर युंग को उकसा रहा है और फिर उस पर हाथ उठा रहा है। दर्शक चाहते हैं कि गुल्लू को शो से बाहर निकाला जाए।’ एक अन्य यूजर ने शो से सवाल किया, ‘एक बार फिर गुल्लू ने ही सबसे पहले शारीरिक हिंसा की और दूसरे कंटेस्टेंट को धक्का दिया, ठीक वैसे ही जैसे उसने नकुल के साथ किया था। फिर भी बिग बॉस उसके खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं ले रहे हैं?’
गुल्लू से नकुल ढुल की हो चुकी है लड़ाई
इससे पहले ‘बिग बॉस 20’ में गुल्लू की कंटेस्टेंट नकुल ढुल के साथ हाथापाई हुई थी, जिसके बाद नकुल को शो से बाहर कर दिया गया था। अब नए प्रोमो में गुल्लू को युंग डीएसए की तरफ झपटते हुए देखकर यह सवाल उठ रहा है कि क्या बिग बॉस, गुल्लू के खिलाफ भी वैसा ही अनुशासनात्मक कदम उठाएंगे? दर्शक सोच रहे हैं कि क्या इस घटना की वजह से गुल्लू को शो से बाहर निकाला जा सकता है, लेकिन अब यह देखना बाकी है कि बिग बॉस क्या एक्शन लेते हैं।
ये भी पढ़ें – ‘बिग बॉस 20’ में रोहित शेट्टी ने गुल्लू को ऑफर किया ‘खतरों के खिलाड़ी 16’, कुशल तंवर के जवाब ने खींचा ध्यान