Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20 के टॉप 5 कंटेस्टेंट, इस हफ्ते नकुल का भी आया नाम, यह खिलाड़ी बना टॉपर, Bigg-boss Hindi News

बिग बॉस 20 के टॉप 5 कंटेस्टेंट, इस हफ्ते नकुल का भी आया नाम, यह खिलाड़ी बना टॉपर, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss Top 5: हर दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ी को बिग बॉस 20 का विनर बनाना चाहता है, लेकिन टॉप 5 की लिस्ट में इस हफ्ते किसे मिली है कौन सी पोजिशन?

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ का सफर लगातार और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद घर के भीतर चीजें काफी तेजी से बदली हैं, लेकिन अब आगे ऑडियंस को क्या कुछ एक्शन देखने को मिलेगा? हर कंटेस्टेंट दर्शकों की नजर में चमकने और सीजन में आगे बढ़ने की भरसक कोशिश कर रहा है। इसी बीच बिग बॉस 20 के इस हफ्ते के टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट आ गई है। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट दर्शकों का सबसे फेवरिट रहा है।

शो में पिछड़ते जा रहे हैं ये लोग

इससे पहले कि टॉप 5 की लिस्ट में नंबर वन पर रहे खिलाड़ी का नाम जानें, पहले यह जान लेते हैं कि सभी घरवालों में से कौन से वो 5 कंटेस्टेंट हैं, जो टॉप 5 में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहे हैं। भले ही मैरी कॉम, माही विज, लव गिल और अरिश्फा खान बिग बॉस हाउस में अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इनमें से कोई भी टॉप 5 में नहीं आ सका है। इसके अलावा कनिका मान और उदिति सिंह भी टॉप 5 में नहीं आ सकी हैं। इस हफ्ते के टॉप 5 खिलाड़ियों में यंग डीएसए से लेकर स्काउट ओपी तक शामिल हैं।

टॉप 5 में आए कौन से कंटेस्टेंट?

बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस लाइवफीड ने जो टॉप 5 लिस्ट जारी की है, उसमें गुल्लू, काजी तौकीर, स्काउट ओपी और यंग डीएसए के अलावा नकुल धुल का भी नाम शामिल है। जी हां, वही नकुल जिन्होंने घर में घुसते ही घमासान मचा दिया था और फिर गुल्लू के साथ हाथापाई के आरोप में बिग बॉस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि तथास्तु ट्विस्ट का इस्तेमाल करते हुए मेकर्स ने नकुल को बचा लिया है। भले ही नकुल ने हाथापाई की हो, लेकिन सच तो यह है कि इससे बिग बॉस की टीआरपी को ही फायदा हुआ है। अब देखना यह है कि वह शो में कितने वक्त तक टिके रहते हैं?

नंबर वन पर रहा यह कंटेस्टेंट

बिग बॉस टॉप 5 की लिस्ट में यंग डीएसए सबसे नीचे रहे हैं। इसके बाद नंबर 4 पर नकुल धुल हैं, जिन्होंने बिग बॉस की टीआरपी रॉकेट की रफ्तार से बढ़ाई है। बिग बॉस 20 की टॉप 5 लिस्ट में इस हफ्ते नंबर 3 पर गुल्लू रहे हैं। नकुल के साथ झगड़े का सबसे ज्यादा फायदा गुल्लू को ही हुआ है। बीते 2 हफ्ते में अपने बर्ताव की वजह से काफी चर्चा में रहे स्काउट ओपी टॉप 5 की लिस्ट में नंबर 2 पर काबिज हैं और लगातार इस हफ्ते भी टॉप 5 की लिस्ट में काजी तौकीर नंबर वन पर बने हुए हैं। वाइल्ड कार्ड खिलाड़ियों के बीच वह आगे किस तरह अपने आप को बचा पाएंगे, देखना दिलचस्प होगा।





Source link

You may also like

Leave a Comment