Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की लाडली का खत्म हुआ सफर, घर से बेघर होते ही रीति ने काजी के लिए शेयर किया भावुक पोस्ट

बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की लाडली का खत्म हुआ सफर, घर से बेघर होते ही रीति ने काजी के लिए शेयर किया भावुक पोस्ट

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली.  मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का बिग बॉस का सफर खत्म हो गया. वो बिग बॉस 20 के मिड वीक एविक्शन में घर से बेघर हो गईं. घर से बाहर निकलने के बाद रीति तिवारी ने अपने को-कंटेस्टेंट काजी के लिए पोस्ट शेयर किया. घर में दोनों कंटेस्टेंट के बीच जमकर विवाद हुआ था. काजी और रीति आपस में लड़ते-झगड़ते दिखते थे लेकिन अब शो से बाहर होते ही रीति ने काजी के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया.

रीति बिग बॉस 20 से बाहर हो गईं. फोटो साभार इंस्टाग्राम rhititiwari

मिड-वीक एविक्शन के बाद रीति तिवारी ने सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20’ के घर में बिताए अपने आखिरी दिनों की कुछ तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में उनके सफर की कई झलकियां देखने को मिलीं. खास बात यह रही कि पोस्ट में काजी तौकीर के साथ उनकी एक तस्वीर भी शामिल थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए.

ये भी पढ़ें: BIGG BOSS 20 Weekend ka vaar: काजी ने कनिका संग किया गंदा मजाक, भड़के सलमान खान, ‘वीकेंड का वार’ में लगेगी क्लास

तस्वीरों के साथ रीति ने काजी को टैग करते हुए लिखा, ‘मैंने तुम्हारा सपोर्ट किया और जब मैं वापस आऊंगी, मैं फिर से तुम्हारा सपोर्ट करूंगी’. उनके इस मैसेज से साफ है कि शो में हुए मतभेदों के बावजूद अब वह काजी के साथ अपने रिश्ते को सकारात्मक दिशा में देख रही हैं. पोस्ट के साथ उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ से जुड़े कई हैशटैग भी लगाए.

रीति तिवारी ने काजी के लिए शेयर किय़ा पोस्ट

विज्ञापन

काजी की टीम ने दिया रिएक्शन

रीति की इस पोस्ट पर काजी तौकीर की टीम ने भी प्रतिक्रिया दी. टीम ने कमेंट करते हुए उनके लिए प्यार और सम्मान जाहिर किया और कहा कि हर कोई उन पर गर्व कर रहा है. साथ ही उन्हें भविष्य के लिए सफलता और खुशियों की शुभकामनाएं भी दीं.

BB 20: आम्रपाली दुबे के दोहरे रवैये पर भड़कीं गौहर खान, काजी और लव गिल मामले पर लगाई भोजपुरी हसीना की क्लास

हालांकि, शो के दौरान दोनों के बीच रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था. एक डिस बैटल टास्क के दौरान रीति और काजी के बीच बहस काफी बढ़ गई थी. बात इतनी आगे बढ़ी कि रीति ने काजी और उदिति सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. इस घटना के बाद मामला ‘वीकेंड का वार’ तक पहुंचा. अब रीति के पोस्ट ने साफ कर दिया है कि उन्होंने अपने आपसी मतभेद को पीछे छोड़ दिया है.



Source link

You may also like

Leave a Comment