Home Viralराहुल गांधी की चॉकलेट से छात्राओं के अनोखे प्रदर्शन तक, दिल्ली-NCR में ये Video हुए वायरल

राहुल गांधी की चॉकलेट से छात्राओं के अनोखे प्रदर्शन तक, दिल्ली-NCR में ये Video हुए वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में इस सप्ताह कई घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। कहीं सड़क की गुणवत्ता को लेकर मंत्री और विधायक आमने-सामने आ गए तो कहीं मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

दिल्ली में छात्राओं के अनोखे प्रदर्शन से लेकर नोएडा की सोसायटी में दबंगई और मॉल की लिफ्ट में लोगों के फंसने तक, इन घटनाओं ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।

सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री-विधायक में विवाद, थप्पड़ का वीडियो वायरल

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और आप विधायक जरनैल सिंह के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दोनों के बीच पहले सड़क की गुणवत्ता को लेकर बहस हुई। जरनैल सिंह ने सड़क की परत हाथ से उखाड़कर घटिया निर्माण का आरोप लगाया।

इसी दौरान विधायक के सोशल मीडिया हैंडलर को थप्पड़ मारने का आरोप मंत्री पर लगा। प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की गई थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई की।

कमरे में बंद कर दो युवकों की बेल्ट से पिटाई

हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में दो युवकों को कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वायरल वीडियो में कई युवक दोनों की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मारपीट की वजह का पता लगाया जा रहा है।

‘एक कचौड़ी दो समोसा’… छात्राओं के अनोखे नारों वाला प्रदर्शन वायरल

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में छात्राओं का अनोखा प्रदर्शन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा। हाथों में प्लेकार्ड लेकर प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने अलग-अलग नारों के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया।

‘एक कचौड़ी दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा’ और ‘एक सुट्टा दो चाय, मर्द जात हाय हाय’ जैसे नारों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुए। प्रदर्शन का अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें- ‘AI से बनाई फर्जी ऑडियो, बदनाम करने की साजिश’ वायरल ऑडियो विवाद में घिरे वल्टोहा ने किया बड़ा खुलासा

राहुल गांधी ने बाइक सवारों को दी चॉकलेट, फिर कहा- हेलमेट पहनो भाई

राहुल गांधी का बाइक सवार दो युवकों से बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दोनों युवक बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए राहुल गांधी की कार के पास पहुंचकर उनका वीडियो बनाते दिखाई देते हैं। राहुल गांधी ने उन्हें पास बुलाया और चॉकलेट दी।

इसके बाद उन्होंने दोनों को हेलमेट पहनने की सलाह देते हुए कहा, ‘हेलमेट पहनो भाई… लव यू।’ वीडियो में सड़क सुरक्षा का संदेश देने वाला यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा।

नोएडा में गार्ड से बहस, बूम बैरियर तोड़कर सोसायटी में घुसी कार

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में कार सवार युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोप है कि गेट पर मौजूद गार्ड के रोकने पर युवक नाराज हो गया और कार से बूम बैरियर तोड़ते हुए सोसायटी के अंदर घुस गया।

इसके बाद गार्ड के साथ अभद्रता किए जाने का भी आरोप है। करीब एक मिनट से ज्यादा लंबा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना चर्चा में आ गई।

ग्रेटर नोएडा के मॉल में लिफ्ट में फंसे आठ लोग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित एचएनएस मॉल में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे आठ लोग लिफ्ट में फंस गए। बताया गया कि लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई और अंदर मौजूद लोगों के मोबाइल में नेटवर्क भी नहीं आ रहा था।

मदद के लिए आवाज लगाने के बाद करीब आधे घंटे की मशक्कत से मेंटेनेंस टीम ने सभी को बाहर निकाला। घटना के बाद लिफ्ट के रखरखाव और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर सवाल उठे।

नोएडा सुपरनोवा में युवक की मौत

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा में एक युवक की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक एक एयरबीएनबी में ठहरा हुआ था और घटना शनिवार दोपहर हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस युवक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में घरेलू विवाद का वीडियो वायरल, पानी के चक्कर में जेठ जेठानी ने दंपती को डंडे से पीटा





Source link

You may also like

Leave a Comment