बिग बॉस 20 में इस हफ्ते किसकी होगी छुट्टी? काजी से मैरी कॉम तक 7 कंटेस्टेंट पर मंडराया एविक्शन का खतरा


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अब धीरे-धीरे उस मुकाम की ओर बढ़ रहा है, जहां हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। घर में मौजूद खिलाड़ी अपनी जगह मजबूत करने के साथ-साथ दर्शकों का सपोर्ट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं हर हफ्ते होने वाला नॉमिनेशन टास्क कई कंटेस्टेंट्स की चिंता बढ़ा देता है। अब इस हफ्ते के नॉमिनेशन को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बिग बॉस से जुड़ी जानकारी शेयर करने वाले प्लेटफॉर्म्स के मुताबिक इस बार नॉमिनेशन टास्क बॉक्सिंग थीम पर रखा गया, जिसके बाद कई चर्चित खिलाड़ियों पर एविक्शन का खतरा मंडराने लगा है।

बॉक्सिंग रिंग में हुआ नॉमिनेशन टास्क

बिग बॉस से जुड़े लीक्ड अपडेट्स शेयर करने वाले प्लेटफॉर्म ‘बिग बॉस तक’ की पोस्ट के मुताबिक, इस हफ्ते घरवालों को नॉमिनेशन के लिए एक अलग तरह का टास्क दिया गया। इसमें घर के सदस्यों को बॉक्सिंग रिंग में जाकर उस कंटेस्टेंट की तस्वीर पर पंच करना था, जिसे वे नॉमिनेट करना चाहते हैं। इसके साथ ही हर खिलाड़ी को अपने फैसले की वजह भी बतानी थी। इस टास्क के दौरान घरवालों के बीच पुराने मतभेद और आपसी समीकरण भी सामने आए। उदिति को इस टास्क में एक खास पावर भी मिली थी। उनके पास किसी एक कंटेस्टेंट को सीधे नॉमिनेट करने का अधिकार था। इस पावर का इस्तेमाल करते हुए उदिति ने मैरी कॉम को नॉमिनेट किया। इसके बाद बाकी घरवालों ने भी अपनी पसंद और नापसंद के आधार पर कंटेस्टेंट्स के नाम लिए।

किसने किसे किया नॉमिनेट?

नॉमिनेशन टास्क में घरवालों के वोटिंग पैटर्न ने इस हफ्ते के समीकरण को काफी दिलचस्प बना दिया। माही विज ने अमन और अरिश्फा को नॉमिनेट किया, जबकि मैरी कॉम ने माही विज का नाम लिया। आसिफ खान ने लव और कनिका को नॉमिनेशन के लिए चुना। वहीं, लव ने अमन और माही के खिलाफ वोट किया।

काजी तौकीर ने लव गिल और कनिका को नॉमिनेट किया। दूसरी तरफ गुल्लू ने सिर्फ यंग डीएसए का नाम लिया। अरिश्फा ने गुल्लू और कनिका को नॉमिनेशन में डाल दिया। आम्रपाली दुबे ने अमन और काजी के खिलाफ वोट किया। यंग डीएसए ने गुल्लू और माही को नॉमिनेट किया, जबकि कनिका ने लॉलीपॉप से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए काजी और अरिश्फा के नाम लिए। वहीं अमन ने काजी और लव को नॉमिनेट किया। स्काउट ने काजी और माही के खिलाफ वोट किया। इस तरह टास्क के दौरान कई खिलाड़ियों के बीच मतभेद भी खुलकर दिखाई दिए और वोटिंग में अलग-अलग ग्रुप्स की पसंद सामने आई।

इन सात कंटेस्टेंट्स पर मंडरा रहा खतरा

लीक्ड अपडेट्स के अनुसार इस हफ्ते सबसे ज्यादा वोट पाने वाले कंटेस्टेंट्स में काजी तौकीर, माही, कनिका, लव, अरिश्फा, गुल्लू और मैरी कॉम के नाम शामिल हैं। यानी इस बार इन सात खिलाड़ियों पर एविक्शन का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि अंतिम फैसला दर्शकों के वोट और बिग बॉस के आधिकारिक ऐलान के बाद ही स्पष्ट होगा।

टीआरपी पर भी पड़ सकता है असर

इस नॉमिनेशन लिस्ट में कुछ ऐसे नाम शामिल हैं, जिनकी शो में मौजूदगी को लेकर दर्शकों के बीच अच्छी खासी चर्चा है। मैरी कॉम, कनिका, लव, काजी और गुल्लू जैसे कंटेस्टेंट्स अब तक शो के अहम चेहरों में नजर आए हैं। ऐसे में अगर इनमें से किसी खिलाड़ी का सफर इस हफ्ते खत्म होता है तो इसका असर शो के दर्शकों और टीआरपी पर भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल सभी की नजरें आने वाले एविक्शन पर टिकी हैं और देखना होगा कि दर्शकों का वोट किस खिलाड़ी को सुरक्षित करता है और किसे ‘बिग बॉस 20’ से बाहर का रास्ता देखना पड़ता है। बीते हफ्ते रीति तिवारी शो से बाहर हुई थीं।

ये भी पढ़ें: ‘पैदा सब मुस्लमान ही होते हैं’, बसीर अली के लिए धर्म बदलने को तैयार थी एक्स गर्लफ्रेंड, बोले- कन्वर्ट नहीं, घर वापसी





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: ‘दस का दम’ ने बदली सलमान खान की इमेज, बोले- एक शो में लोगों ने एक्टर नहीं, इंसान को देखा

‘बिग बॉस 20’: बॉक्सिंग रिंग में हुई नामांकन की प्रक्रिया, इन 7 प्रतियोगियों पर मंडराया खतरा

इमाम सिद्दीकी ने सलमान खान को लिखा ‘ओपन लेटर’, बोले- बिग बॉस 20 में जो कहा वो अपमानजनक, अपने फैक्‍ट्स ठीक कीजिए – imam siddique writes open letter to salman khan says i was not a harasser get you bigg boss 20 facts right its defamatory