Top 10 Hollywood Best Movies You Should Watch In Lockdown – Entertainment News: Amar Ujala




पूरे विश्व में हॉलीवुड फिल्मों की तारीफ की जाती है। हॉलीवुड फिल्में न सिर्फ दर्शकों को हर बार कुछ न कुछ नया देखने को देती है बल्कि साथ ही साथ बॉक्स ऑफिस पर भी अपना दमखम दिखाती हैं। द मैट्रिक्स, स्पीड, टर्मिनेटर ऐसी ही कुछ फिल्में हैं जिनको लोग बार-बार देख सकते हैं। लेकिन ये फिल्में तो एक बानगी भर हैं, ऐसी ही कई बेमिसाल फिल्मों की सौगात हॉलीवुड ने दी है। लॉकडाउन के बीच आपके पास मौका है इन फिल्मों को देखने का। अगर आपके मन में ये शंका है कि कौन सी फिल्म देखी जाए और कौन सी नहीं, तो यहां हम आपको कुछ बेहतरीन फिल्मों के नाम देने जा रहे हैं जिसे आप देख सकते हैं।






2 of 11

टॉम क्रूज
– फोटो : Twitter


‘टॉप गन’

करीब 34 साल पहले आई टॉम क्रूज की फिल्म ‘टॉप गन’ ने रिलीज होते ही इतिहास रच दिया था। ना सिर्फ कमाई के मामले में बल्कि अमेरिकी फौज के एक ‘सीक्रेट मिशन’ को भी फिल्म ने पूरा किया था। फिल्म ‘टॉप गन’ 1983 में कैलिफोर्निया की एक पत्रिका में इसी नाम से छपे एक लेख पर आधारित है। यह लेख अमेरिकी नौसेना के ट्रेनिंग प्रोग्राम ‘स्ट्राइक फाइटर टैक्टिस इंस्ट्रक्टर प्रोग्राम’ (SFTI) के बारे में था। एसएफटीआई को टॉप गन भी कहा जाता है। इस कार्यक्रम के तहत नौसेना से जुड़े पायलट्स को फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है। उस वक्त टॉम क्रूज की फिल्म ‘टॉप गन’ देखकर लोगों के बीच सेना में भर्ती होने की ऐसी सनक जगी कि उनकी भर्ती के लिए सिनेमा हॉल के बाहर काउंटर तक खोले गए।


3 of 11

टाइटैनिक
– फोटो : ट्विटर


टाइटैनिक

फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने जैक और केट विंसलेट ने रोज का किरदार निभाया था। दोनों के बीच का रोमांटिक सीन भी जबरदस्त लोकप्रिय हुआ था। डिकैप्रियो को इस फिल्म ने वो सब दिया जिसके वो हकदार हैं। 1997 में रिलीज हुई फिल्म टाइटैनिक की वर्ल्डवाइड कमाई करीब 2.187 बिलियन डॉलर थी। 12 साल बाद 2009 में रिलीज हुई अवतार ने इसकी कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 23 साल बाद भी लोग जैक और रोज के अधूरे प्यार की कमी महसूस करते हैं। फिल्म के क्लाइमैक्स में जहाज डूबने के बाद बर्फीले समंदर में रोज को बचाने में जैक की जान चली जाती है।


4 of 11

अवतार
– फोटो : ट्विटर


अवतार

अवतार ने थिएटर्स में पहली बार रिलीज होने पर 2.749 अरब डॉलर यानी 18957 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, हालांकि फिल्म के दूसरी बार रिलीज होने पर इसने 330 लाख डॉलर का कारोबार और किया। इस फिल्म को जेम्स कैमरुन ने डायरेक्ट किया था। ये दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।


5 of 11

द हर्ट लॉकर


द हर्ट लॉकर

इस फिल्म की कहानी शुरू होती है 2004 में इराक गए अमेरीकी फौज की एक्स्प्लोसिव ऑर्डिनेंस डिस्पोजल यूनिट के तीन सैनिकों की तैनाती से। ये सैनिक इराक में आतंकवदियों द्वारा लगाए बमों को डिस्पोज करते हैं। फिल्म में दिन-रात लड़ाई में जूझते सैनिकों के बीच बदलते रिश्ते दिखाए गए हैं। लड़ाई के मैदान से लौट कर घर आने पर भी युद्धभूमि में जाने की तड़प क्या होती है यह इस फिल्म की थीम है। इस फिल्म की निर्देशन किया था केथरीन बिगेलो ने। फिल्म में जर्मी रेनर, एंथोनी मैकी, गाय पियर्स, डेविड मोर्स, रॉल्फ फिएंस ने काम किया था।




Source link

Related posts

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

Must Watch War Movies Of Hollywood You Should Watch – Entertainment News: Amar Ujala

Sholay Was Copied From Hollywood Films,हॉलिवुड फिल्मों से चुराई हुई थी ‘शोले’? जानें सच – superhit bollywood movie sholay was copied from these hollywood film know the truth – News from bollywood News