‘बिग बॉस 20’ में माही विज ने अमन गांधी को कहा ‘नामर्द’, गुस्से में बोलीं – ‘सबको सॉरी बांटते फिरते हो’


‘बिग बॉस 20’ में जैसे-जैसे कंटेस्टेंट गेम में आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे उनके आपसी रिश्तों में भी खटास बढ़ती नजर आ रही है। आज रात के एपिसोड में माही विज को काजी तौकीर के साथ खुलकर बात करते हुए देखा गया, जिसमें उन्होंने घर के उन सदस्यों के बारे में बात की जिनके साथ वह पहले काफी करीब थीं। बातचीत जल्द ही उदिति सिंह और अमन गांधी की ओर मुड़ गई। माही दोनों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई दीं। माही ने कहा कि उन्हें हमेशा से पता था कि उदिति गेम में आगे बढ़ने के लिए आखिरकार उन्हें सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करेंगी। बदलते रिश्तों पर बात करते हुए, उन्होंने अमन पर भी तीखा तंज कसा और घर के अंदर उनके बर्ताव पर सवाल उठाए।

माही विज ने अमन गांधी को कहा ‘नामर्द’

अमन के बारे में बात करते हुए माही ने कहा, ‘इसे देखो, यह हर किसी से माफी मांगता फिरता है। हर बात पर सबको सॉरी बांटते फिरते हो। नामर्द, स्पिनेलस।’ हालांकि, उनकी इस बात पर काजी या किसी और कंटेस्टेंट्स ने अभी तक शो में कोई आपत्ति नहीं जताई है। बातचीत आगे बढ़ी और काजी भी अमन के बारे में माही की राय से सहमत दिखे और उन्होंने भी अमन को स्पिनेलस कहा।’

अमन गांधी और काजी तौकीर के रिश्ते में आई दरार 

काजी तौकीर ने आगे कहा कि अमन अब खुलकर उनके साथ अपनी दुश्मनी की बात मानता है, जिससे इस चर्चा में एक नया पहलू जुड़ गया है। हालांकि, माही लगातार अमन और उदिति के साथ उसके रिश्ते की आलोचना करती रहीं। उन्होंने अमन को उदिति सिंह का ‘PR’ तक कह दिया। उनका यह तंज इस बात पर था कि उन्हें लगता है कि अमन बिग बॉस हाउस के अंदर उदिति का समर्थन कर रहा है। इस बातचीत से पता चलता है कि जिन कंटेस्टेंट्स के साथ माही के रिश्ते बदले हैं। उनके बारे में उनकी मौजूदा सोच क्या है। उदिति और अमन के बारे में उनकी ये बातें ऐसे समय में आई है, जब घर के अंदर गुट लगातार बदल रहे हैं और पुरानी दोस्ती दुश्मनी में बदलती जा रही है।

बिग बॉस में रीति तिवारी की होगी वापसी

‘बिग बॉस 20’ के हालिया ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान घर वालों से रीति तिवारी के मिड-वीक एविक्शन के बारे में सवाल करते दिखाई दिए और उनकी संभावित वापसी का इशारा देते नजर आए। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं दी है। ‘बिग बॉस 20’ में सभी कंटेस्टेंट्स को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है, लेकिन अब धमाकेदार ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के बाद एक और दिलचस्प नॉमिनेशन टास्क होने वाला है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि 5वें हफ्ते में एलिमिनेशन के लिए कौन नॉमिनेट होगा।

ये भी पढ़ें – ‘बिग बॉस 20’ में भावुक हुईं मनोज तिवारी की बेटी रिति, माता-पिता के तलाक और कस्टडी फाइट पर छलका दर्द





Source link

Related posts

Bigg Boss: माही ने कहा अमन को ‘नामर्द’, पब्लिक बोली- यही कोई लड़का बोल देता तो.., Tv Hindi News

Bigg boss 20 LIVE: नॉमिनेशन में मैरी कॉम ने की बॉक्सिंग, अरिश्फा से लड़ाई में कनिका के असिस्टेंट बने गुल्लू! – bigg boss 20 episode 30 written update in hindi 5 ocober 2026 pack a nomination punch

बिग बॉस 20 में इस हफ्ते किसकी होगी छुट्टी? काजी से मैरी कॉम तक 7 कंटेस्टेंट पर मंडराया एविक्शन का खतरा