Bigg Boss: माही ने कहा अमन को ‘नामर्द’, पब्लिक बोली- यही कोई लड़का बोल देता तो.., Tv Hindi News


Bigg Boss 20: माही विज का एक बयान उनके ऊपर ही भारी पड़ सकता है। एक्ट्रेस ने जो कहा, उसको लेकर ऑलरेडी सोशल मीडिया पल हलचल मच चुकी है।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर के भीतर खिलाड़ियों का पारा भी चढ़ना शुरू हो गया है। लगातार मानसिक दबाव, भूख-प्यार और टास्क में जीतते रहने की चुनौतियां कंटेस्टेंट पर प्रेशर बढ़ाती हैं। अब एक ताजा अपडेट के मुताबिक माही विज ने काजी तौकीर से उदिति सिंह और अमन गांधी के बीच बदलते समीकरणों पर बात की। बातचीत के दौरान अमन गांधी के खिलाफ बहुत सख्त शब्दों का इस्तेमाल करते हुए माही विज ने अमन को ‘बिना रीढ़ वाला’ (स्पाइनलेस) और ‘नामर्द’ कहा।

‘सबको सॉरी बांटता फिरता है’

माही विज ने कहा, “इसको देखो। सबको सॉरी बांटता फिरता है।” माही ने अमन को इस घर में उदिति का PR कहा। माही विज ने घर में अमन की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाया और हर वक्त सबको सॉरी बोलते रहने के लिए उनकी निंदा की। बातचीत के दौरान काजी ने भी माही की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि अमन को घर में अपनी अलग पहचान बनाने की जरूरत है। माही ने मजाकिया लहजे में काजी से कहा कि उदिति कहे कि टेबल टेढ़ी है, तो अमन भी वही बोलेगा, और कहे कि चौकोर है, तब भी हां में हां मिला देगा।

इस हफ्ते कौन होगा शो से बाहर?

आपस में गॉसिप टाइम बिता रहे माही और काजी ने उदिति की मिमिक्री भी की। बता दें कि बिग बॉस 20 में अभी उदिति घर की कप्तान हैं और घरवालों के बीच समीकरण बदलते जा रहे हैं। पहले एक दूसरे के करीबी रहे ग्रुप अब आमने-सामने आ चुके हैं। जहां तक बात नॉमिनेशन्स की है तो माही विज, अमन गांधी, काजी तौकीर, कनिका मान, अरिश्फा खान और मैरी कॉम इस हफ्ते एविक्शन के लिए नॉमिनेट हुए हैं। हालांकि ऑडियंस इस हफ्ते किसे बाहर का रास्ता दिखाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

सलमान खान उठाएंगे ये मुद्दा?

जहां तक बात बिग बॉस 20 में माही के अमन को नामर्द कहने की है तो बहुत से लोगों को यह कमेंट बिलो द बेल्ट लगा। कमेंट सेक्शन में बहुत से लोगों ने लिखा है कि वह वीकेंड का वार में उम्मीद कर रहे हैं कि सलमान खान यह मुद्दा उठाएंगे। कई लोगों ने कहा है कि अगर इसी तरह का कमेंट किसी लड़के ने लड़की पर किया होता तो शायद हंगामा हो जाता। किसी ने कहा कि अमन भी सही नहीं है, वह माही के बचपन के ट्रॉमा का मजाक उड़ाते हैं। हालांकि असल में वीकेंड का वार में क्या होने वाला है, यह तो एपिसोड की रिलीज पर ही पता चलेगा।



Source link

Related posts

‘बिग बॉस 20’ में माही विज ने अमन गांधी को कहा ‘नामर्द’, गुस्से में बोलीं – ‘सबको सॉरी बांटते फिरते हो’

Bigg boss 20 LIVE: नॉमिनेशन में मैरी कॉम ने की बॉक्सिंग, अरिश्फा से लड़ाई में कनिका के असिस्टेंट बने गुल्लू! – bigg boss 20 episode 30 written update in hindi 5 ocober 2026 pack a nomination punch

बिग बॉस 20 में इस हफ्ते किसकी होगी छुट्टी? काजी से मैरी कॉम तक 7 कंटेस्टेंट पर मंडराया एविक्शन का खतरा