Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20 से बाहर हुए ‘रॉकस्टार’ काजी, 1 महीने में गेम खत्म! टीम ने बताया सच – What qazi touqeer eliminated from bigg boss 20 within one months fever sickness team clarifies tmovh

बिग बॉस 20 से बाहर हुए ‘रॉकस्टार’ काजी, 1 महीने में गेम खत्म! टीम ने बताया सच – What qazi touqeer eliminated from bigg boss 20 within one months fever sickness team clarifies tmovh

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस 20 के रॉकस्टार काजी तौकीर के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है. अटकलें हैं कि खराब तबीयत की वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है. काजी को ठीक होने पर शो में वापस बुलाया जाएगा. सोशल मीडिया पर दावा है कि काजी को डेंगू हो गया है. शो में वो कई दिनों से बीमार भी चल रहे थे. काजी के एविक्शन को लेकर फैली इस न्यूज पर उनकी टीम ने रिएक्ट किया है. 

काजी को लेकर बड़ी खबर
इंस्टा पोस्ट के जरिए काजी की टीम ने इन खबरों पर सफाई दी है. जिसके मुताबिक, सिंगर पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान हैं. उन्हें कमजोरी भी महसूस हो रही थी. वो मेडिकल रूम के बार-बार चक्कर लगा रहे थे. लेकिन वीकनेस के बावजूद काजी रॉकस्टार की तरह ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं. 

पोस्ट में लिखा है- काजी फैमिली के लिए एक जरूरी अपडेट है. हमारे रॉकस्टार काजी पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस हाउस में बुखार से जूझ रहे हैं. जब भी उन्हें चांस मिलता है वो आराम करते हैं. अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं. हाल ही में उन्हें थोड़ी कमजोरी महसूस हो रही थी. जिसके बाद उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने उनकी जांच की. फिलहाल काजी बिग बॉस के घर में ही हैं. उनकी सेहत को लेकर हम लगातार टीम के संपर्क में हैं.

काजी की टीम का पोस्ट

”तबीयत खराब है फिर भी काजी पूरी तरह से आराम नहीं कर रहे हैं. वो शो में पार्टिसिपेट कर रहे हैं, एंटरटेन कर रहे हैं और अपनी पॉजिटिव एनर्जी से घर का माहौल पॉजिटिव कर रहे हैं.” काजी की टीम ने फैंस से धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने काजी के लिए प्यार, सपोर्ट और पॉजिटिव एनर्जी मांगी है. ये भी बताया कि फैंस को काजी से जुड़े अपडेट्स दिए जाएंगे. पूरी तरह से ठीक होने के बाद काजी का शो में एंटरटेनमेंट फिर से रूल करेगा.

फैंस काजी के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. फेम गुरुकुल के विनर काजी ने सालों तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद बिग बॉस से ग्रैंड कमबैक किया है. फैंस को उम्मीद है वो सलमान का शो जीतेंगे.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment