बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद Aman Gandhi को हुआ गलती का एहसास, बोले- असली अमन वहां नहीं था


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में टीवी एक्टर अमन गांधी भी नजर आए थे। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 धारावाहिक से अपनी खास पहचान बनाने वाले अमन ने 6 हफ्तों तक बिग बॉस के घर में समय गुजारा। बीते वीकेंड का वार में वह इस रियलिटी शो से एविक्ट हुए थे। 

अब अमन गांधी (Aman Gandhi) ने बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद अपनी जर्नी के बारे में खुलकर चर्चा की है। अमन को अपनी गलती का एहसास हुआ कि वह शो में खुद एक्सप्रेस करने में नाकाम रहे थे। 

बिग बॉस 20 से बाहर होने पर बोले अमन गांधी

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद शो के एग्जिट इंटरव्यू में अमन गांधी ने अपने 6 हफ्ते के सफर के बारे में खुलकर चर्चा की है और कहा है-

 मैं खुद को ठीक से शो में एक्सप्रेस नहीं कर पा रहा था। क्योंकि मेरी पर्सनैलिटी जिस तरह की है, उसके आधार पर छाप छोड़ने में कहीं न कहीं नाकाम रहा। जितना मैं खुद को जानता हूं, जितना लोग मुझे जानते हैं, सब कहते थे कि मैं कहीं न कहीं शो मैं खोया हुआ सा नजर आ रहा था। मेरा मतलब है, असली अमन वहां नहीं है।

यह भी पढ़ें- Nakul Dhull और गुल्लू के पंगे का खुला राज, Bigg Boss 20 में निकाली पुरानी दुश्मनी; एल्विश हैं लड़ाई की जड़!

मैं भी अंदर बैठकर सोच रहा था। अमन, तुम क्या करते हो, लोगों को तुम्हारे बारे में क्या पसंद है, तुम वो क्यों नहीं कर पा रहे हो। मुझे लगता है कि बहुत ज्यादा प्रेशर, थोड़ी नेगेटिविटी, और बहुत सी चीजों का मिक्स, यह आपके सिर पर चढ़ जाता है, आप कई बार समझ नहीं पाते। साथ ही, अंदर बहुत सी चीजें हो रही थीं। कुल मिलाकर कहा जाए तो मैं खुद को ठीक से सबके सामने पेश नहीं कर पा रहा था।

अमन को मिले थे सबसे कम वोट

इस तरह से अमन गांधी ने बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद शो की जर्नी को लेकर खुलकर बात की है। मालूम हो कि बीते वीकेंड का वार एपिसोड में अमन का एक्विशन हुआ है। उनको उदिति सिंह और मैरी कॉम की तुलना में सबसे कम वोट मिले थे।



Source link

Related posts

‘मैं तारा के लिए खुद कुछ करना चाहती हूं…’ तलाक के बाद माही विज ने जय भानुशाली से क्यों नहीं ली एलिमनी?

Aman Gandhi Evicted From Bigg Boss 20: What Happened

Bigg Boss 20: काजी के मजाक से आग बबूला हुईं अरिशफा खान, बोलीं- घटिया इंसान