‘मैं तारा के लिए खुद कुछ करना चाहती हूं…’ तलाक के बाद माही विज ने जय भानुशाली से क्यों नहीं ली एलिमनी?


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं. शो में उनका बेबाक अंदाज और गेम प्लान दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान माही विज ने जय भानुशाली संग तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी और बात करते हुए इमोशनल हो गईं.

माही विज ने बताया कि उन्होंने तलाक के बाद जय भानुशाली से कोई एलिमनी नहीं ली है. एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपनी बेटी तारा के लिए खुद कुछ करना चाहती हैं. आइए जानते हैं कि माही विज ने इस बारे में क्या कहा.

फूट-फूटकर रोती दिखीं माही विज

‘बिग बॉस 20’ में जय भानुशाली से तलाक और एलिमनी को लेकर बात करते हुए इमोशनल हो गईं. वो फूट-फूटकर रोती नजर आईं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘कोर्ट में भी लोगों ने मुझे एलिमनी लेने की सलाह दी, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया. जय ने ये पैसे अपनी मेहनत से कमाए हैं.’

‘जय ने ये पैसे अपनी मेहनत से कमाए हैं…’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपनी और अपनी बेटी तारा की जिंदगी के लिए खुद कुछ करना चाहती हूं. मैं अपनी मेहनत से उसका भविष्य बनाना चाहती हूं. जय ने मुझे भरोसा दिलाया था कि अगर मुझे कभी भी किसी चीज की जरूरत होगी, तो वो मेरी मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं.’

तीन बच्चों के पेरेंट्स हैं माही विज और जय भानुशाली

बता दें कि माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी की थी. दोनों करीब 14 साल तक साथ रहे. उनकी बेटी तारा का जन्म 2019 में हुआ था, जबकि 2017 में उन्होंने अपने घर में काम करने वाले लोगों के दो बच्चों राजवीर और खुशी को गोद लिया था. 

जनवरी 2026 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का ऐलान किया था. अलग होने के बाद भी दोनों मिलकर अपने तीनों बच्चों की परवरिश कर रहे हैं. वहीं, जय ‘बिग बॉस 20’ में माही को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं.





Source link

Related posts

बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद Aman Gandhi को हुआ गलती का एहसास, बोले- असली अमन वहां नहीं था

Aman Gandhi Evicted From Bigg Boss 20: What Happened

Bigg Boss 20: काजी के मजाक से आग बबूला हुईं अरिशफा खान, बोलीं- घटिया इंसान