बिग बॉस 20 Promo: लव गिल की मां की बात सुन, भड़की माही विज, दी शो छोड़ने की धमकी, ‘मुझे पैसे भी नहीं चाहिए’


Last Updated:

Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस के घर में माही विज और लव गिल के बीच पहले भी कई बार तनातनी देखने को मिली है. लेकिन इस बार मामला घर की चारदीवारी से निकलकर माही के परिवार और उनकी छवि तक पहुंच गया है. लव की मां के मैसेज के बाद माही काफी बुरा लगा है. उन्होंने न सिर्फ अपनी नाराजगी जाहिर की, बल्कि बिग बॉस के सामने भी कई सवाल खड़े करके हुए शो छोड़ने का धमकी तक दे डाली है.

ख़बरें फटाफट

‘बिग बॉस 20’ का आज आने वाले शो भी धमाकेदार होने वाला है.

नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों रिश्तों और बयानों को लेकर खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. घर के अंदर कभी कंटेस्टेंट्स के बीच बहस होती है तो कभी किसी की बात किसी दूसरे के लिए परेशानी बन जाती है. बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों के ऑडियो मैसेज उन्हें एक टास्क के रूप में दिए जा रहे हैं. जिसके सुनने के लिए घरवालों को अपने एक लाइफलाइन की कुर्बानी देनी पड़ी रही है. मंगलवार के एपिसोड में मनीष ने काजी तौकीर के लिए अपनी एक लाइफलाइन कुर्बान कर दी. गुल्लू ने कनिका के लिए और यंग डीएसए ने उदिति सिंह के लिए अपनी लाइफलाइन दे दी. घर का माहौल इमोशनल बना हुआ है. आज आने वाले शो का एक प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें लव की मां की बात सुन माही विज इतना बुरा लगता है कि वो शो छोड़ने की धमकी देते न जर आ रही हैं.

बिग बॉस 20 के घर में आज भी घरवालों के ‘संदेश’ वाला टास्क आगे बढ़ने वाली हैं. कैमरे के सामने हमेशा अपनी बात रखने वाली एक्ट्रेस माही विज प्रोमो में फूट-फूटकर रोती दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने शो के मेकर्स और बिग बॉस के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए शो छोड़ने तक की बात कह दी है. माही का कहना है कि उन्हें शो में गलत तरीके से दिखाया जा रहा है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो उन्हें इस शो में नहीं रहना.

लव गिल की मां के मैसेज से शुरू हुआ मामला

इस पर लव उन्हें बताते हैं कि उनकी मां ने कहा है, ‘अगर स्काउट नहीं होता तो इसको मैं नंगा कर देती.’ हालांकि, माही इस बात पर आपत्ति जताती हैं और कहती हैं कि उनकी मां ने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया था. इस बातचीत के बाद माही काफी परेशान नजर आती हैं.

‘मुझे पैसे भी नहीं चाहिए’

प्रोमो में आगे माही अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं, ‘मुझे ऐसा लग रहा है कि सिर्फ मेरा ही सब दिखा रहे हैं. अगर ऐसा ही है तो मैं शो जारी नहीं रखूंगी. मुझे पैसे भी नहीं चाहिए.’ इतना कहने के बाद वह वहां से चली जाती हैं. इसके बाद माही वॉशरूम में जाती हैं, जहां वह अपने आंसू नहीं रोक पातीं. उन्हें इस हालत में देखकर अरिश्फा खान उन्हें संभालने की कोशिश करती हैं. वह माही से रोने से मना करती हैं, लेकिन एक्ट्रेस काफी भावुक हो जाती हैं.

बिग बॉस पर लगाए टारगेट करने के आरोप

वॉशरूम में बैठकर माही सीधे बिग बॉस से सवाल करती हैं. वह कहती हैं, ‘आप हर बात के लिए मुझे ही क्यों निशाना बना रहे हैं?’ यानी हर बात के लिए उन्हें ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है? माही आगे कहती हैं कि बाहर उनका परिवार भी है, जो यह सब देख रहा है. वह इस तरह अपना नाम खराब नहीं करना चाहतीं. प्रोमो के आखिर में माही बार-बार कहती हैं कि वह अब शो जारी नहीं रख सकतीं. उनके इस बयान के बाद दर्शकों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या माही सच में बिग बॉस का घर छोड़ देंगी या फिर यह गुस्सा कुछ समय बाद शांत हो जाएगा. इसका जवाब आज आने वाले एपिसोड में दर्शकों को मिलेगा.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: काजी तौकीर की पत्नी हिफ्सा ने लिखा इमोशनल नोट, शो को लेकर की बड़ी अपील – Qazi Touqeer Wife Hifsa Pens Emotional Note Urges Husband To Bring Bigg Boss 20 Trophy tmovg

बिग बॉस 20 प्रोमो: आम्रपाली के लिए अरिशफा ने दे दी लाइफलाइन, रो-रोकर माही के खिलाफ निकाली भड़ास, हुई इमोशनल

Bigg Boss 20 Live: ‘बिग बॉस 20’ फैमिली वीक में लव की मां का मेसेज सुनकर खूब रोईं माही, मेकर्स पर लगाए आरोप – bigg boss 20 episode 60 written update in hindi 04 november mahi vijj after her outburst over the makers