क्या रणबीर कपूर छीन लेंगे रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का ताज? ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई हलचल; 100-150 करोड़…, Bollywood Hindi News


रणबीर कपूर की रामायण ने अबतक भारत में 95.85 करोड़ की कमाई कर ली है। रिलीज के साथ ही रणबीर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार है। आइए जानते हैं फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर क्या बोले ट्रेड एनालिस्ट? 

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण को रिलीज होने में एक दिन बाकी है। फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 95 करोड़ हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है रणबीर कपूर की रामायण बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है। आइए जानते हैं रामायण के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर क्या है ट्रेड एनालिस्ट्स की राय।

भारत की अब तक की एडवांस बुकिंग

sacnilk.com के मुताबिक, रणबीर कपूर की फिल्म ने रिलीज से पहले (4 नवंबर, सुबह 5 बजे) ब्लॉक सीट्स के साथ 95.85 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, बिना ब्लॉक सीट्स के फिल्म की अब तक की कमाई 76.37 करोड़ की कमाई कर ली है। प्री-सेल्स के मामले में फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई महाराष्ट्र से हुई है। महाराष्ट्र के बाद इस लिस्ट में दिल्ली है। दिल्ली के बाद कर्नाटक और गुजरात हैं।

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की रामायण की रिलीज से पहले लक्ष्मण सुनील लहरी बोले- भगवान इस फिल्म को…

पहले दिन कितना कमा सकती है रणबीर कपूर की रामायण?

न्यूज 18 से खास बातचीत में चेन्नई आधारित ट्रेड एनालिस्ट ने कहा, “पहले दिन रामायण भारत में 100 से 150 करोड़ की कमाई कर सकती है। उत्तर भारत से फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ा योगदान होगा, जबकि कर्नाटक दूसरे स्थान पर रहेगा।”

यश के स्टारडम का चलेगा जादू?

एग्जीबिटर अक्षय राठी का मानना है कि रणबीर कपूर की फिल्म इतिहास रच सकती है। उन्होंने कहा, “यश का स्टारडम कर्नाटक में बड़ा उत्साह पैदा कर सकता है। टिकट की कीमतों और लोगों के उत्साह को देखते हुए लगता है कि फिल्म पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। रामायण में क्षमता है कि वो भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।”

ये भी पढ़ें: रामायण का हिस्सा हैं रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर, सीता और लक्ष्मण के साथ दिए शॉट्स

फिल्म के गुरुवार रिलीज को लेकर उठा सवाल

फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट गिरीश जोहर का मानना है कि धुरंधर की तरह रामायण की धीमी शुरुआत हो सकती है। उन्होंने कहा, “धुरंधर की तरह फिल्म की शुरुआत धीमी हो सकती है। दिवाली के बाद ही फिल्म का बिजनेस बढ़ेगा। इंडस्ट्री की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म शानदार है। लेकिन एक चीज जो मुझे हैरान कर रही है वो है कि फिल्म को गुरुवार को क्यों रिलीज किया जा रहा है? भारत या विदेशों में गुरुवार को कोई छुट्टी नहीं है। फिल्म भारत में पहले दिन 50 करोड़ की कमाई कर सकती है।

ये भी पढ़ें: आपने ऐसी फिल्म की ही क्यों?, रामायण देखने के बाद यश के बेटे ने पूछा, कहा- अब मैं…

रणवीर सिंह की धुरंधर को पछाड़ेगी रणबीर कपूर की रामायण?

रणबीर कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को पूरी तरह तैयार है। कुछ ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि रणबीर कपूर की फिल्म पहले दिन 100 से 150 करोड़ की कमाई कर सकती थी। रणबीर कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को पूरी तरह तैयार है। कुछ ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि रणबीर कपूर की फिल्म पहले दिन 100 से 150 करोड़ की कमाई कर सकती है। अगर ट्रेड एनालिस्ट की बात सच होती है तो रणबीर कपूर की रामायण रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज को पछाड़ देगी। रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज ने दुनियाभर में 1800 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, भारत में पहले दिन फिल्म की कमाई 102 करोड़ हुई थी। धुरंधर पार्ट 1 पहले दिन भारत में 28 करोड़ की कमाई की थी।

ये भी पढ़ें: रामायण रिव्यू: रणबीर की फिल्म को मिले 5 स्टार, इन 7 सीक्वेंस ने जीता दिल





Source link

Related posts

तमिलनाडु में सुबह 6 बजे खुल जाएंगे थिएटर, रात ढाई बजे तक होगी 6 फिल्मों की स्क्रीनिंग, CM Vijay का बड़ा फैसला – cm vijay approves 6 am shows in tamil nadu diwali releases movies get box office boost

Ramayana Advance Booking: ‘रामायण’ की रिलीज से पहले महाधमाका, कमाई 100 करोड़ से इंचभर दूर, टली ‘गॉडजिला’ की रिलीज डेट

रामायण की रिलीज से पहले रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने किए 816 करोड़ पार, आयुष्मान की ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल