Home Bigg Boss 20बिग बॉस | Bigg Boss 20 becomes the first non-cricket property to cross the 20 million mark

बिग बॉस | Bigg Boss 20 becomes the first non-cricket property to cross the 20 million mark

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ टीवी से लेकर ओटीटी तक पर धमाल कर रहा है. शो में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है. माही विज से लेकर आम्रपाली दुबे तक सभी चर्चा में बने हैं. शो को आप कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर तो शो ने धमाल ही मचा दिया है. शो ने रिकॉर्ड भी बना लिया है.

ऑरमैक्स मीडिया के मुताबिक, शो को एक हफ्ते में 21.0 मिलियन व्यूज मिले. इसी के साथ शो पहला नॉन क्रिकेट प्रॉपर्टी बन गया है, जिनसे एक सिंगल वीक में 20 मिलियन व्यूअरशिप पा ली है.

शो 6 सितंबर से शुरू हुआ. जियो हॉटस्टार पर शो रात 9 बजे शुरू हो जाता है. वहीं कलर्स टीवी पर शो रात 10: 30 बजे से एयर होता है. शो में सलमान खान होस्ट है. शो के वीकेंड का वार का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

शो में दिख रहे ये स्टार्स
शो में माही विज, कनिका मान, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान, स्काउट,  ईशा रिखी, काजी तौकीर, रीति तिवारी, कुशल तंवर, अरशिफा खान, अमन गांधी, रोहित खान, उदिति सिंह, यंग डीएसए, लव गिल जैसे स्टार्स नजर आए.

ये भी पढ़ें- 40 करोड़ की एडवांस बुकिंग! ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज से पहले मचाया गदर, बनी नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर

शुरू में शो ट्रोलिंग का शिकार भी हुआ था. यूजर्स का कहना था कि इस बार मेकर्स ऐसे स्टार्स को शो में लेकर आए हैं, जिन्हें ज्यादा जानते नहीं हैं. हालांकि, शो धीरे-धीरे चर्चा में आया और अब सुर्खियां बटोर रहा है. शो में सबसे ज्यादा चर्चा में काजी तौकीर हैं. काजी का अंदाज पसंद किया जा रहा है. वो खूब एंटरटेन कर रहे हैं. काजी को सलमान खान भी पसंद कर रहे हैं. 

शो में मंगलवार के एपिसोड में राशन टास्क हुआ. इस दौरान घरवालों के बीच टेंशन देखने को मिली. टास्क में सभी को खुद को रैंकिंग देनी थी. कनिका टास्क की संचालक थीं. आखिर में जब टास्क खत्म हुआ तो घरवालों को सिर्फ 60 परसेंट ही राशन मिला. 

वहीं ईशा रिखी और रीति तिवारी की एक-एक लाइफलाइन छीन ली गई. इसके बाद ईशा रिखी काफी इमोशनल हो गईं.





Source link

You may also like

Leave a Comment