Home Viralबिहार में पर्यटन स्थलों पर अब पैदल गश्त करेगी पुलिस, साइबर सेल भी रहेगा अलर्ट; वायरल वीडियो पर होगी त्वरित कार्रवाई

बिहार में पर्यटन स्थलों पर अब पैदल गश्त करेगी पुलिस, साइबर सेल भी रहेगा अलर्ट; वायरल वीडियो पर होगी त्वरित कार्रवाई

by BollywoodNewsAndMovie


राज्य ब्यूरो, पटना। जमुई, समस्तीपुर और बांका में लड़कियों से छेड़खानी के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पुलिस गश्ती बढ़ाने और इसकी सख्त मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है। खासकर पर्यटन स्थलों, पिकनिक स्पॉट और युवा-किशोरों के आवागमन वाले स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इन जगहों पर अलग से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया है।

जंगली-पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर पैदल गश्त

जंगली और पहाड़ी इलाकों में स्थित पर्यटन स्थलों पर पुलिस की पैदल गश्ती टीम तैनात की जाएगी। यह टीम सुबह से देर शाम तक क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेगी।

पुलिस मुख्यालय ने शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने पर जोर दिया है, ताकि घूमने आने वाले लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।

स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों वाले स्पॉट होंगे चिह्नित

सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे स्पॉट और केंद्रों की सूची तैयार करने को कहा गया है, जहां स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं घूमने के लिए जाते हैं।

इन स्थानों पर जरूरत के अनुसार पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। थानेदारों को अपने क्षेत्र के असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है।

वायरल वीडियो पर साइबर सेल रखेगा नजर

जिलों के एसपी को पर्यटन और रमणीक केंद्रों के आसपास साइबर सेल को सक्रिय रखने को कहा गया है। किसी भी तरह का वीडियो प्रसारित होने पर उसकी पहचान और सत्यता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया और मॉनिटरिंग सेल को भी वायरल वीडियो पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो की होगी जांच

पुलिस के सोशल मीडिया एवं मॉनिटरिंग सेल को प्रसारित वीडियो की सत्यता जांचते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश का उद्देश्य पर्यटन स्थलों और युवाओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।



Source link

You may also like

Leave a Comment