बीच बाजार सरेराह नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, थाना प्रभारी पर एक्शन, Uttar-pradesh Hindi News


अलीगढ़ में बीच बाजार सरेराह एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को न्यायालय से जमानत मिल गई। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए। एसपी सिटी की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया।

जवां (अलीगढ़), संवाददाता। अलीगढ़ में थाना जवां क्षेत्र के कस्बे के बाजार में 17 वर्षीय किशोरी के साथ एक व्यक्ति ने सरेराह छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, मगर न्यायालय से उसे जमानत मिल गई। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के पीछे महिला सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था न करने व लापरवाही की बात सामने आई। इस पर एसएसपी नीरज जादौन ने जवां थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।

यह घटना 10 अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे हुई थी। गभाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि उनकी 17 वर्षीय भतीजी पढ़ने के लिए जवां क्षेत्र के कस्बे में गई थी। आरोप है कि वहां गांव सौंगरा निवासी गणेश शर्मा उर्फ गुड्डू ने किशोरी का पीछा कर पीछे से उसके बाल पकड़ लिए और छेड़छाड़ करने लगा।

किशोरी के चिल्लाने पर पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी गणेश को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत मिल गई। इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एसएसपी ने जांच के आदेश दिए। एसपी सिटी की रिपोर्ट के बाद थाना प्रभारी को निलंबित किया गया।

पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे थे सवाल

पुलिस के अनुसार किशोरी कस्बे के एक कॉलेज में पढ़ती है। वह बाइक पर सवार होकर जाने वाली थी, तभी आरोपी ने सरेराह आकर उससे अश्लील हरकत की और फरार हो गया। बाद में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में बातचीत भी हुई थीं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को महज शांतिभंग में पाबंद किया था, जिसे लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे।

एसपी सिटी, आदित्य बंसल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जवां क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया था। पूरे घटनाक्रम में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। वहीं, जीरो टोलरेंस के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था न करने व पुलिस लापरवाही बरतने के संबंध में थानाध्यक्ष जवां धीरज कुमार को निलंबित किया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई प्रचलित की गई है।





Source link

Related posts

शिवा शर्मा डेथ केस; नेपाल के भालुवांग में दिखी श्रद्धा! वायरल वीडियो को जांच में शामिल करेगी पुलिस

Shahjahanpur Coaching Center Theft | CCTV Footage Viral Police Investigation

सपा में जेनजी की एंट्री पर क्या बोले अखिलेश यादव? युवक को दिया ऐसा जवाब, हंसने लगे लोग