बीवी को छोड़कर विदेशी महिला से की थी शादी, बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में मशहूर थे सईद जाफरी


सईद जाफरी हिंदी सिनेमा के एक बेहद उम्दा कलाकार हुआ करते थे. बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का जादू चलाने वाले सईद जाफरी ने हॉलीवुड की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई थी. अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी चर्चा में रहे. उन्होंने अपनी बीवी को छोड़कर विदेशी महिला से शादी रचा ली थी. आइए आज उनकी 11वीं डेथ एनिवर्सरी पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं.

कभी ऑल इंडिया रेडियो में करते थे काम

सईद जाफरी का जन्म 8  जनवरी 1929 को पंजाब के मलेरकोटला में हुआ था. एक्टर बनने से पहले उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में काम किया था. वो इंग्लिश अनाउंसर के रूप में काम करते थे. इसके बाद एक्टिंग में आने के लिए उन्होंने थिएटर की तरफ अपने कदम बढ़ाए. उन्होंने ‘यूनिटी थिएटर’ नाम के इंग्लिश थिएटर की नींव रखी थी.

इन बॉलीवुड फिल्मों से बनाई पहचान

सईद जाफरी ने हिंदी सिनेमा में अपने एक्टिंग करियर का आगाज साल 1977 में फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ से किया था. हिंदी सिनेमा में उन्हें पहचान ‘चश्मे बद्दूर’, ‘मासूम’, ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘दिल’, ‘हीना’, ‘राम लखन’ और ‘आईना’ जैसी फिल्मों से मिली थी.

हॉलीवुड में भी किया काम

सईद ने हॉलीवुड में काम बॉलीवुड में काम करने से पहले ही शुरू कर दिया था. उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘द गुरु’ (1969) थी. इसका डायरेक्शन जेम्स आइवरी ने किया था. सईद जाफरी ‘द विल्बी कॉन्स्पिरेसी’, ‘द मैन हू वुड बी किंग’, ‘डेथ ऑन द नाइल’, ‘गांधी’, ‘द रेजर्स एज’, ‘इ पैसेज टू इंडिया’ और ‘द डिसीवर्स’ सहित कई हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे.

बीवी को छोड़कर की थी विदेशी महिला से शादी

एक्टिंग की दुनिया में काम करते हुए सईद की मुलाकात एक्ट्रेस और राइटर मधुर (असली नाम मेहरून्निमा) से हुई थी. बाद में दोनों ने साल 1958 में शादी कर ली थी. दोनों की तीन बेटियां सकीना, जिया और मीरा हुईं. हालांकि दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया. उनके बीच अनबन होने लगी थी और उन्होंने 1966 में तलाक ले लिया. एक्टर ने दूसरी शादी तलाक के 11 साल बाद विदेशी महिला जेनिफर सोरेल से की थी. सईद का 15 नवंबर 2015 को निधन हो गया था.



Source link

Related posts

List Of Highest Grossing Hollywood Movies 2024 Inside Out 2 Deadpool And Wolverine Dune Part Two – Entertainment News: Amar Ujala

बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर ने मजबूरी में अपने पालतू कुत्तों से बनाई दूरी, भावुक वीडियो वायरल

हिप-हॉप जगत को बड़ा झटका: ‘द पैक’ ग्रुप के मशहूर रैपर यंग एल का 39 साल की उम्र में निधन