Home Box Officeबुधवार को भी ‘जेलर 2’ बनी नंबर वन, ‘दृश्यम 3’ से आगे निकली ‘राणाबाली’, ‘उड़ता तीर’ के कलेक्शन ने चौंकाया

बुधवार को भी ‘जेलर 2’ बनी नंबर वन, ‘दृश्यम 3’ से आगे निकली ‘राणाबाली’, ‘उड़ता तीर’ के कलेक्शन ने चौंकाया

by BollywoodNewsAndMovie


साउथ से लेकर बॉलीवुड तक थिएटर में धूम मची है. एक तरफ रजनीकांत छाए हुए हैं. वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने बाजी मारी और कौनसी फिल्म पिछड़ गई.

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने बुधवार को 6.55 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 10,542 शोज मिले. वहीं 16.1 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. बुधवार को फिल्म को 524,833 फुटफॉल मिला. फिल्म ने नेट 423 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं. वहीं विद्या बालन, ऋतिक रोशन, मोहनलाल जैसे स्टार्स भी नजर आए. फिल्म में रजनीकांत ने अपने अंदाज से धमाल मचा दिया है.

‘दृश्यम 3’ का ऐसा हाल

‘दृश्यम 3’ ने बुधवार को 90 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म ने 3169 शोज मिले. वहीं फिल्म को 9 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 372.10 करोड़ कमाए. फिल्म को बुधवार को 52,842 फुटफॉल मिला. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 131.90 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड 577.56 करोड़ कमाए. इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. फिल्म में श्रिया सरन, इशिता दत्ता, तबु, जयदीप अहलावत जैसे स्टार्स नजर आए.

‘राणाबाली’ का कलेक्शन

‘राणाबाली’ ने बुधवार को 1.03 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 1488 शोज मिले. वहीं 19 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 56.38 करोड़ की कमाई की. बुधवार को फिल्म को 103,879 फुटफॉल मिला. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा नजर आए हैं.

‘उड़ता तीर’ का बॉक्स ऑफिस 

‘उड़ता तीर’ ने बुधवार को 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 5781 शोज मिले. फिल्म को 12 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. इस फिल्म ने अभी तक 28.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 42.68 करोड़ कमाए. फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लीड रोल में नजर आए हैं.

‘नई नवेली’ का ऐसा हाल

‘नई नवेली’ ने बुधवार को 23 लाख बिजनेस किया. वहीं फिल्म को 1293 शोज मिले. फिल्म को 7 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को बुधवार को 13,598 फुटफॉल मिला. यामी गौतम की फिल्म ने टोटल 25.53 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है.
 



Source link

You may also like

Leave a Comment