1
सैकनिल्क के मुताबिक, अक्षय और सैफ अभिनीत ‘हैवान’ 11 सितंबर को रिलीज हुई थी।
इसके तीसरे दिन (रविवार) महज 1.85 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे दिन 2.50 करोड़ और पहले दिन 3 करोड़ रुपये कमाए थे।
इसका कुल नेट कलेक्शन 3 दिनों में सिर्फ 7.35 करोड़ रुपये हुआ है। दुनियाभर में भी फिल्म का असर कुछ खास नहीं है और यह अब तक 11.55 करोड़ रुपये कमा पाई है।
इसका बजट 90 से 110 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
