Home Morning News (खास खबरें)भोर होते ही गूंजे छठी मइया के गीत, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद – delhi chhath puja 2026 photos usha arghya rising sun devotees ghat celebration morning worship festival photo

भोर होते ही गूंजे छठी मइया के गीत, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद – delhi chhath puja 2026 photos usha arghya rising sun devotees ghat celebration morning worship festival photo

by BollywoodNewsAndMovie


दिल्ली में छठ महापर्व के अंतिम दिन सुबह होते ही घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया। पूजा के बाद पारण और प्रसाद वितरण के साथ चार दिवसीय महापर्व संपन्न हुआ।

delhi chhath puja
नई दिल्ली: आसमान में अंधेरे की चादर धीरे-धीरे सिमट रही थी और पूरब की ओर सूरज की लालिमा दिखाई देने लगी थी। घाटों पर हाथों में पूजा की टोकरी लिए श्रद्धालु सूर्यदेव के दर्शन का इंतजार कर रहे थे। किसी के सूप में फल और ठेकुआ सजे थे तो किसी के दउरा में गन्ना और नारियल रखे थे। छठी मइया के पारंपरिक गीतों और श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच जैसे ही उगते सूर्य की पहली किरण दिखाई दी, व्रतियों ने पानी में खड़े होकर अर्घ्य देना शुरू कर दिया। दिल्ली में सोमवार सुबह इसी आस्था और भक्ति के माहौल के साथ छठ महापर्व के चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन हुआ।

उगते सूर्य के इंतजार में घाटों पर जुटे श्रद्धालु

उगते सूर्य के इंतजार में घाटों पर जुटे श्रद्धालु

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बने छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। व्रती परिवार के सदस्यों के साथ पूजा सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचे। जैसे-जैसे सूर्योदय का समय करीब आया, घाटों पर भीड़ बढ़ती गई। पानी में खड़े होकर महिलाओं और पुरुषों ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। इस दौरान छठी मइया के गीतों और पूजा के पारंपरिक मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 12 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का काफी अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले 6 साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने की अच्छी समझ है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। करंट टॉपिक पर विश्लेषण और ओपिनियन लिखने में खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 12 साल से कार्यरत हैं।

JIMMC नोएडा से साल 2013 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले साल 2010 में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) से राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। लोक प्रशासन विषय पर खास पकड़ है। पत्रकारिता से पहले यूपीएससी और उत्तराखंड और यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी के दौरान समाजशास्त्र, संविधान समेत कई विषयों का अध्ययन किया। संवेदनशील मुद्दों पर लिखने की खास कला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कई मार्मिक लेख लिखे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, कई बार सफलता भी मिली है। पत्रकारिता में आगे और बेहतर सीखने और समझने का क्रम जारी है।… और पढ़ें