मंगलवार फिर ‘हनुमान अंश’ रही आगे, जानें- मिर्जापुर से दायरा और वाइब ने कितना किया कलेक्शन


‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुए हैं. ये दोनों वाइब और दायरा जैसी री नई रिलीज फिल्मों को टिकट खिड़की पर टिकने ही नहीं दे रही है और खूब कमाई कर रही हैं. जहां सोमवार को सभी फिल्मों के कलेक्शन में वर्किंग डेज होने के चलते मंदी देखी गई वहीं इन दोनों फिल्मों ने जमकर नोट कमाए. अब जानते हैं कि मंगलवार को इन सभी फिल्मों का कलेक्शन कितना रहा?

दायरा’ ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
करीना कपूर की फ़िल्म ‘दायरा’ बॉक्स ऑफिस पर काफी निराशाजनक परफॉर्म कर रही है. हालांकि एक करोड़ से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने वीकेंज पर थोड़ी तेजी दिखाई थी और शनिवार और रविवार दोनों दिन 1.75 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही ये फिर से धड़ाम हो गई. बता दें कि को इस फिल्म ने महज 50लाख रुपये कमाए.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को भी दायरा ने 50 लाख की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की कुल नेट कमाई अब 5.50 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- ‘बैथलहम कुडुम्बा यूनिट’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, मोहनलाल-ममूटी की बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

वाइब’ ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया?
कुणाल खेमू की फ़िल्म ‘वाइब’ को रिलीज हुए भी 5 दिन हो चुके हैं. हाल ही में रिलीज हुई दूसरी बॉलीवुड फिल्मों की तरह, इसे भी सिनेमाघरों में कम दर्शक मिल रहे हैं. हालांकि ओपनिंग वीकेंड में ‘दायरा’ के मुकाबले इस फिल्म ने बेहतर परफॉर्म किया और 7.45 करोड़ रुपये कमाए. लेकिन सोमवार को वीकडेज होने के चलते ये भी लाखों मे सिमट गई. बता दें कि ‘वाइब’ ने चौथे दिन 90 लाख रुपये कमाए.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को वाइब ने 1.15 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ वाइब की 5 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 9.50 करोड़ रुपये हो गई है.

मिर्जापुर द मूवी’  ने तीसरे मंगलवार कितनी की कमाई?
‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. सोमवार को, यानी रिलीज़ के 18वें दिन, फ़िल्म ने 1.90 करोड़ रुपये कमाए थे. वीकेंड में भी इसका प्रदर्शन शानदार रहा और इसने 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को मिर्जापुर दे मूवी ने 2.10 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ मिर्जापुर द मूवी की 19 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 219.70 करोड़ रुपये हो गई है.

‘हनुमान अंश’ ने 7वें मंगलवार कितनी की कमाई? 
‘हनुमान अंश’ को रिलीज़ हुए 47 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब भी जमी हुई है. यहां तक कि सातवें हफ्ते में भी ये करोड़ों मे कमा रही है. बता दें कि इस फिल्म ने 7वें सोमवार को भी 4.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 47वें दिन यानी 7वें मंगलवार को हनुमान अंश ने 4.90 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ हनुमान अंश की भारत में 47 दिनों की नेट कमाई अब 280.93 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तीसरे मंगलवार भी काटा गदर, बस 5 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास

 



Source link

Related posts

टिकट विंडो खुलते ही The Vvaan की हुई छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी सुपरनैचुरल थ्रिलर!

शाहरुख खान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘स्वदेस’ इन 5 कारणों से हुई थी फ्लॉप, जानिए, Bollywood Hindi News

Box Office: ‘हनुमान अंश’ की जय-जयकार, 47वें दिन प्रॉफिट 13946% पार! ‘मिर्जापुर’ और ‘वाइब’ चमकी, ‘दायरा’ फुस्‍स – hanuman ansh collection day 47 earns 13946 percent net profit mirzapur movie collection worldwide day 19 vibe daayra box office day 5