सूरी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मंडाडी’ और ‘सरदार 2’ एक साथ 10 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई हैं. दोनों फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. वहीं मंडाडी की कमाई में शनिवार को अच्छी बढ़त देखने को मिली. आइए जानते हैं ‘सरदार 2’ का तीसरे दिन कलेक्शन कितना रहा.
‘मंडाडी’ ने तीसरे दिन की कितनी कमाई?
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘मंडाडी’ ने रिलीज के तीसरे दिन भारत में 10.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म को तीसरे दिन 3,354 शोज मिले. इसकी ऑक्यूपेंसी 53.8 परसेंट रही. दूसरे दिन फिल्म ने 6.70 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके मुकाबले तीसरे दिन की कमाई में 38.1 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है.
‘मंडाडी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 20.80 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 24.43 करोड़ रुपये हो गया है. तीसरे दिन फिल्म ने विदेशों में भी 2.50 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 5 करोड़ रुपये पहुंच गया है. भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर ‘मंडाडी’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 30.23 करोड़ रुपये हो गया है.
बता दें, ‘मंडाडी’ ने ओपनिंग डे पर 4.85 करोड़ रुपये की कमाई की. पहले दिन फिल्म को 2,953 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 32.7 परसेंट रही.
ये भी पढे़ः 18 साल की उम्र में 95 किलो की थीं उपासना कामिनेनी, राम चरण से शादी पर हुई थीं ट्रोल
तमिल वर्जन में की ज्यादा कमाई
तीसरे दिन ‘मंडाडी’ ने तमिल वर्जन में 2,548 शोज से 8.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और इसकी ऑक्यूपेंसी 57.2 परसेंट रही. वहीं, तेलुगु वर्जन ने 806 शोज से 1.70 करोड़ रुपये कमाए और इसकी ऑक्यूपेंसी 43 परसेंट रही.
‘सरदार 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं, कार्थी की ‘सरदार 2’ का तीसरे दिन प्रदर्शन ‘मंडाडी’ से काफी अलग रहा. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को भारत में 2.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. शुक्रवार को फिल्म ने 2.45 करोड़ रुपये कमाए थे, यानी तीसरे दिन इसकी कमाई में 10.2 परसेंट की गिरावट आई. इसके साथ ही फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 9.15 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 10.75 करोड़ रुपये हो गया है.
‘सरदार 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
विदेशी में फिल्म ने तीसरे दिन 1 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 3.50 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 14.25 करोड़ रुपये हो गया है.
‘सरदार 2’ ने ओपनिंग डे पर 4.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी. पहले दिन फिल्म को 3,950 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 24.5 परसेंट रही.
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘सरदार 2’ ने तीसरे दिन तमिल वर्जन में 1.50 करोड़ रुपये कमाए. 2,014 शोज से साथ इसकी ऑक्यूपेंसी 22 परसेंट रही. वहीं, तेलुगु वर्जन ने 1,021 शोज से 70 लाख रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया और इसकी ऑक्यूपेंसी 19 परसेंट रही. दोनों वर्जन की कमाई मिलाकर फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन अब 9.15 करोड़ रुपये हो गया है.
ये भी पढे़ः शनिवार को ‘हनुमान अंश’ ने ‘मिर्जापुर’ को बुरी तरह पछाड़ा, इस साउथ फिल्म ने हैवान को दी मात