Home Viralमर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल

मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल

by BollywoodNewsAndMovie


कभी-कभी रिश्तों की असली कीमत किसी बड़े या मंहगे तोहफे में नहीं, बल्कि एक छोटी-सी मदद में दिखाई देती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो यूजर्स को भावुक कर रहा है. वीडियो में एक सब्जीवाला अपने पुराने दोस्त के बेटे से सब्जियों के पैसे लेने से साफ इनकार कर देता है. वजह ऐसी है, जिसने हजारों लोगों को दोस्ती और इंसानियत का सही मतलब दिखाया.

यह वीडियो भावेश नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में वह एक सब्जी बेचने वाले से बातचीत करते नजर आते हैं. वीडियो आगे बढ़ने पर पता चलता है कि वह उसके पापा के पुराने दोस्त हैं. बातचीत के दौरान वह बताते हैं कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनके पिता का निधन साल 2013 में हुआ था, लेकिन इतने साल बीत जाने के बावजूद भी सब्जी वाले अंकल उनसे पैसे नहीं लेते.

दोस्त के बेटे से भी रिश्ता निभाया

सब्जी खरीदने के बाद जब भावेश पैसे देने की कोशिश करते हैं, तो वे पैसे लेने से मना कर देते है. उसके लिए भावेश सिर्फ एक ग्राहक नहीं हैं, वह उस दोस्त के बेटे हैं, जिसके साथ उसकी करीब 35 साल पुरानी दोस्ती रही है. भावेश से पैसे न लेने की वजह पूछने पर उनका जवाब बेहद साधारण था. उनका कहना था कि सब्जियां उसके दोस्त के घर ही तो जा रही हैं, ऐसे में वह अपने ही घर के सामान के पैसे कैसे ले सकता है. यही छोटी-सी बात पूरे वीडियो को इमोशनल बना देती है.

यह  भी पढ़ें: 7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग

दोस्त चला गया, रिश्ता नहीं

वीडियो में सब्जीवाले के चेहरे पर भावनाएं साफ नजर आती हैं. वह मुस्कुराने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ पलों के लिए भावुक भी दिखाई देता है. शायद भावेश को देख उन्हें अपने उस दोस्त की याद आ जाती है, जिसके साथ उन्होनें जिंदगी के कई साल बिताए थे. यह उस रिश्ते को बताता है, जो दोस्त के चले जाने के बाद भी खत्म नहीं हुआ. आखिर में भावेश उन्हें गले लगा लेता है. कुछ सेकंड का वह पल पूरे वीडियो का सबसे भावुक हिस्सा दिखाई देता है.

27 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसे अब तक 2.7 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने इस रिश्ते को सच्ची दोस्ती और इंसानियत की मिसाल बताया. कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे रिश्ते आज के समय में बेहद दकम देखने को मिलते हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि अंकल का दिल राजा वाला है. एक अन्य यूजर ने भी इसी तरह कमेंट कर कहा कि मेरे पास ऐसे दोस्त नहीं है. वहीं एक यूजर ने अंकल की आंखों में छीपे आंसू देख कर कहा कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलती.

यह  भी पढ़ें: 4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो





Source link

You may also like

Leave a Comment